फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'बिग बॉस 13' की लॉन्चिंग डेट का हुआ एलान, सलमान खान बोले- 'इस बार फैलेगा रायता'

Mon, 16 Sep 2019 02:31 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना शर्मा Updated Mon, 16 Sep 2019 02:31 PM IST
विज्ञापन
salman khan show bigg boss 13 will launch on 29 september
bigg boss - फोटो : social media
सलमान खान के रियलिटी शो 'बिग बॉस 13' का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है । पिछले कई दिनों से मेकर्स शो के प्रोमो रिलीज कर रहे हैं । हाल ही में रिलीज हुए एक प्रोमो में सलामन ने शो लॉन्च की डेट बता दी है । कलर्स टीवी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शो का चौथा प्रोमो रिलीज किया है। 
salman khan show bigg boss 13 will launch on 29 september
Salman Khan station master look Bigg Boss 13 promo - फोटो : instagram
इसमें बताया गया है कि ये शो 29 सितंबर से शुरू होने वाला है। इस नए प्रोमो में सलमान खान शेफ बनकर खिचड़ी पकाते हुए रायता फैलाने की बात कर रहे हैं। इस प्रोमो में कहा जा रहा है कि शो में रायता फैलने वाला है । इससे पहले प्रोमो में बताया गया था कि ये शो टेढा़ भी होगा । 
salman khan show bigg boss 13 will launch on 29 september
bigg boss 13 - फोटो : social media
साथ ही ये भी बता दिया गया था इस बार शो के चार हफ्तों में ही फाइनलिस्ट चुन लिया जाएगा और उसके बाद जंग शुरू होगी। बता दें कि इस सीजन में सभी सेलेब्रिटीज होंगे ।  मेकर्स ने सीजन 13 में कॉमनर्स को ना लाने का फैसला किया है । ऐसे में फैंस उत्साहित हैं कि कौन-कौन से सेलेब्रिटीज शो में नजर आएंगे। 


View this post on Instagram

#BiggBoss13 aa gaya hai parosne mad manoranjan!😎 Dekhna na bhoole, #FirstDayFirstShow with @BeingSalmanKhan starting 29th September, 9 PM and Mon-Fri,10:30 PM. @Vivo_India #BB13 #SalmanKhan #BiggBoss Anytime on @voot

A post shared by Colors TV (@colorstv) on

विज्ञापन
विज्ञापन
salman khan show bigg boss 13 will launch on 29 september
bigg boss 13 - फोटो : social media
खबरों की मानें तो टीवी एक्टर विशाल आदित्य और उनकी एक्स गर्लफ्रेंड मधुरिमा तुली को भी शो के लिए अप्रोच किया गया है। फिलहाल दोनों 'नच बलिये 9' का हिस्सा हैं । इससे पहले के प्रोमो में सलमान स्टेशन मास्टर के लुक में नजर आए थे । दूसरे प्रोमो में सलमान के साथ एक्ट्रेस सुरभि ज्योति भी थीं ।



 
विज्ञापन
salman khan show bigg boss 13 will launch on 29 september
bigg boss 13 - फोटो : instagram
'बिग बॉस' का सेट हर बार लोनावला में होता है लेकिन इस बार इसे मुंबई की फिल्म सिटी में बनाया गया है। खबरों की मानें तो इस बार शो किसी एक थीम पर आधारित नहीं होगा। शो में मुग्धा गोडसे, सिद्धार्थ शुक्ला, चंकी पांडे, राजपाल यादव, माहिका शर्मा, देवोलीना भट्टाचार्य और आदित्य नारायण के शामिल होने की खबर है ।

क्या कटरीना कैफ ने सच में रचा ली शादी? ये वीडियो सामने आते ही फैंस के दिल टूटे, जान लीजिए सच
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed