{"_id":"5c3eeee5bdec2273504f72a9","slug":"kapil-sharma-show-on-top-in-trp-list-sunil-grover-could-be-the-part-of-show","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"खाली बैठने पर डिप्रेशन में चले गए थे कपिल, करिअर खत्म बताने वालों को TRP लिस्ट से करारा जवाब","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
खाली बैठने पर डिप्रेशन में चले गए थे कपिल, करिअर खत्म बताने वालों को TRP लिस्ट से करारा जवाब
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजय जैन
Updated Wed, 16 Jan 2019 02:30 PM IST
विज्ञापन
1 of 8
kapil sharma and salman khan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कपिल शर्मा ने टीवी पर धमाकेदार एंट्री की है । कपिल करीब एक साल बाद सोनी चैनल पर अपना शो 'द कपिल शर्मा शो सीजन 2' लेकर लौटे हैं । इस बार हंसी के डोज को डबल करने के लिए कपिल ने अपने साथ कृष्णा अभिषेक और भारती को भी जोड़ लिया है।
2 of 8
kapil sharma
कपिल का शो टेलीकास्ट हुए दो हफ्ते बीत चुके हैं । शो के पहले गेस्ट रणवीर सिंह और सारा अली खान थे । इसके बाद सलमान खान अपने तीनों भाइयों और पिता के साथ शो में पहुंचे । सलमान ने कपिल का शो दोबारा शुरू करने में उनकी काफी मदद की है ।
3 of 8
The Kapil Sharma
सलमान कपिल के शो को प्रोड्यूस कर रहे हैं। पहले कपिल अपना शो खुद ही प्रोड्यूस करते थे । अब जब उन्होंने एक साल बाद वापसी की तो कपिल को एक बड़े सपोर्ट सिस्टम की जरूरत थी । ये सपोर्ट उन्हें सलमान खान ने दिया। अब कपिल के शो पर सलमान खान का पैसा लगा है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
kapil sharma
कपिल शो शुरू करने से पहले काफी नर्वस थे । उन्हें डर था कि एक साल बाद लौटेंगे तो वही जलवा बिखेर पाएंगे या नहीं । वहीं शो के मेकर्स ने कहा था कि टीआरपी आने के बाद ही पता चलेगा शो हिट हो रहा है या फ्लॉप । जब एक हफ्ते बाद टीआरपी रेटिंग आई तो कपिल का शो दूसरे नंबर पर रहा ।
विज्ञापन
5 of 8
kapil sharma salim khan
- फोटो : twitter
ये कपिल के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है । शो शुरू होने के एक हफ्ते बाद ही टॉप पर आ गया । शो को एक ही हफ्ते में नंबर वन बनाने के पीछे कपिल की मेहनत के अलवा शो में कृष्णा और भारती की एंट्री भी है । जब एक साल पहले कपिल का शो बंद हुआ था तो लोगों ने कहा था कि अब कपिल का समय खत्म हो गया है ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।