मनोरंजन जगत में कदम रखने वाले लगभग सभी सितारे बड़े पर्दे पर खुद को एक्टिंग करते देखना चाहते हैं। कई बार कुछ सितारे अपने करियर की शुरुआत पहले छोटे पर्दे से करते हैं उसके बाद वो बड़े पर्दे का रुख करते हैं और वहा सफलता पाते हैं। हालांकि अक्सर छोटे पर्दे के इन सितारों को देखकर लगता है कि सभी बॉलीवुड में नाम कमाने की इच्छा रखते होंगे। अगर आप भी ऐसा सोचते हैं तो आप गलत हैं।
छोटा पर्दा: बॉलीवुड फिल्में ठुकरा चुके हैं टीवी के ये सितारे, एक ने तो करण जौहर की फिल्म को कहा था ना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कपिल शर्मा
कपिल शर्मा आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। उन्होंने अपनी कॉमेडी से घर घर में पहचान बनाई है और आज वो बहुत बड़े सितारे बन चुके हैं। हालांकि कपिल का भी सपना था कि उन्हें फिल्मों में काम मिले। उन्होंने फिल्म 'किस किस को प्यार करुं' से बॉलीवुड में डेब्यू भी किया लेकिन फिल्म को खास सफलता नहीं मिली। इसके बाद कपिल को फिल्म 'बैंक चोर' भी ऑफर हुई थी लेकिन उन्होंने काम करने से मना कर दिया। शायद कपिल को समझ आ गया है कि लोग उनके शो को ज्यादा पसंद करते हैं।
मोहित रैना
टीवी के हैंडसम हंक मोहित रैना भी कुछ फिल्मों में नजर आ चुके हैं। उन्होंने फिल्म 'गुड न्यूज' में गेस्ट अपीयरेंस दिया था और फिल्म 'उरी- द सर्जिकल स्ट्राइक' में एक छोटे लेकिन अहम रोल में नजर आए थे। मोहित को फिल्म 'क्रिएचर 3डी' में लीड रोल ऑफर किया गया था लेकिन सीरियल में महादेव का किरदार निभाने के बाद से उन्होंने इस रोल के लिए मना कर दिया।
धृष्टि धामी
टीवी की चुलबुली अदाकारा धृष्टि 'गीत हुई सबसे पराई', 'एक था राजा एक थी रानी' और 'दिल मिल गए' जैसे कई शोज में नजर आ चुकी हैं। धृष्टि को अजय देवगन की फिल्म 'सिंघम 2' में एक रोल ऑफर किया गया था लेकिन उन्होंने वो रोल करने से इनकार कर दिया था। धृष्टि का कहना था कि वो अपने शो को लेकर खुश हैं।
करण टैकर
टीवी के एक और हैंडसम हंक करण टैकर भी फिल्मों के ऑफर ठुकरा चुके हैं। करण ने टीवी के कई हिट शो में काम किया है। उन्हें करण जौहर की फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' में भी रोल ऑफर किया गया था लेकिन उन्होंने इस रोल को करने से इनकार कर दिया था। करण को वेब सीरीज 'स्पेशल ऑप्स' में काफी पसंद किया गया।