फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कपूर खानदान ने लिया चौंकाने वाला फैसला, 70 साल पुराने RK Studio के साथ होगा ये काम

Sun, 26 Aug 2018 05:30 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 26 Aug 2018 05:30 PM IST
विज्ञापन
kapoor family take big decision about rk studio to sell it

अब तक बॉलीवुड की पहचान बना रहा राज कपूर का RK Studio अब बिकने की कगार पर है। लेंजेंड्री एक्टर रहे राज कपूर ने 70 साल पहले चेंबूर में इस स्टूडियो को बनवाया था। राज कपूर की पत्नी कृष्णा राज कपूर समेत पूरे परिवार ने मिलकर स्टूडियो के लिए ये बड़ा फैसला लिया है। मुंबई मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक, कपूर परिवार स्टूडियो बेचने के लिए बिल्डर्स, डेवलपर्स और कॉर्पोरेट्स से बातचीत कर रहा है। परिवार की तरफ से ऋषि कपूर ने कहा है- हमने स्टूडियो को रेनोवेट कराया था लेकिन हर बार ऐसा करना मुमकिन नहीं है। कई बार ये जरूरी नहीं कि सारी चीजें आपके हिसाब से चलें। हम सभी इस बात से बेहद दुखी हैं।

kapoor family take big decision about rk studio to sell it

आपको बता दें कि राज कपूर ने अपनी 90 फीसदी फिल्में दो एकड़ में फैले इसी स्टूडियो में बनाया है। पिछले साल 16 सितंबर को स्टूडियो में भयंकर आग लग गई थी। इस दौरान इसके कुछ हिस्से बुरी तरह से जल गए थे। कपूर खानदान की मानें तो स्टूडियो बेचने की एक वजह ये भी है कि आजकल कोई भी इतनी दूर शूटिंग के लिए आना नहीं चाहता क्योंकि उन्हें या तो अंधेरी या फिर गोरेगांव में लोकेशन आसानी से मिल जाते हैं।

kapoor family take big decision about rk studio to sell it

राज कपूर के बनाए गए आरके स्टूडियो में जब आग लगी थी तो उसे लेकर ऋषि कपूर ने मीडिया से बात की थी। इस दौरान ऋषि कपूर बेहद भावुक हो गए थे। इस दुर्घटना के बारे में बात करते हुए ऋषि कपूर ने बताया था कि उन्हें इस घटना पर भरोसा नहीं हो रहा है। वो इस पर विश्वास नहीं कर सकते। फिल्म आवरा से लेकर सभी आरके फिल्मों की वेशभूषा इस स्टूडियो में रखी थी। नर्गिस से लेकर ऐश्वर्या राय बच्चन तक सभी हीरोइनों द्वारा पहने गए कपड़े इस स्टूडियो में रखे गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
kapoor family take big decision about rk studio to sell it

ऋषि कपूर ने बताया था कि फिल्म 'जिस देश में गंगा बहती है' में पद्मिनी द्वारा पहने गए गहने और कपड़ो को भी इसी स्टूडियो में बेहद प्यार से सहेज कर रखा गया था। यह उनके पिता की विरासत थी और यह एक खजाना था। ऋषि कपूर ने बताया था कि उनके पिता राज कपूर ने 'बॉबी' की सफलता से अपने परिवार के लिए एक घर खरीदा था। उन्होंने अपनी सभी कमाई स्टूडियो में डाल दी थी क्योंकि सिनेमा उनका धर्म था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed