सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद बॉलीवुड के कई सितारों को ट्रोल किया जा रहा है। करण जौहर, आदित्य चोपड़ा सहित अन्य कई बड़े फिल्ममेकर्स पर नेपोटिज्म को बढ़ावा देने का आरोप लग रहा है। खासकर करण जौहर को सोशल मीडिया यूजर्स ट्रोल कर रहे हैं। एक बार फिर से उन्हें निशाना बनाया गया।
सुशांत के फैंस का नहीं थम रहा गुस्सा, अब इस वजह से ट्रोल हुए करण जौहर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीते दिनों अनुष्का शर्मा ने सोशल मीडिया पर एलान किया था कि उनके घर जल्द ही किलकारियां गूंजने वाली हैं। जनवरी 2021 में वो बच्चे को जन्म देंगी। अनुष्का के इस पोस्ट पर करण जौहर ने उन्हें बधाई दीं। बस फिर क्या था यूजर ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया।
And then, we were three! Arriving Jan 2021 ❤️🙏
A post shared by AnushkaSharma1588 (@anushkasharma) on
करण जौहर ने अनुष्का को बधाई देते हुए लिखा, 'प्यार प्यार और ढेर सारा प्यार।' करण के इस पोस्ट पर 11 सौ से ज्यादा लोगों ने रिप्लाई किया। एक यूजर ने लिखा, 'क्या उनके बच्चे के लॉन्च के लिए स्टोरी लिखने लगे?' वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, 'मूवी माफिया गैंगस्टर।' वहीं ज्यादातर लोगों ने उनके लिए अपशब्दों का प्रयोग किया।

इससे पहले सोनाक्षी सिन्हा, आलिया भट्ट और अन्य सितारों ने सोशल मीडिया पेज के अपने कमेंट सेक्शन को बंद कर दिया था। तो वहीं सूरज पंचोली सहित अन्य ने ट्रोलिंग से परेशान होकर सोशल मीडिया को ही अलविदा कह दिया। सिलसिला यहीं खत्म नहीं हुआ, किसी स्टारकिड की फिल्म के ओटीटी पर रिलीज होते ही उसके बायकॉट को लेकर ट्रेंड चल रहा है।
करण जौहर की आने फिल्मों की बात करें तो मल्टी स्टारर 'तख्त' है। फिल्म में अनिल कपूर, करीना कपूर, भूमि पेडनेकर, विक्की कौशल और जाह्नवी कपूर सहित अन्य की भूमिका है। इसके अलावा करण जौहर की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' रिलीज होनी है। फिल्म में रणबीर और आलिया अहम किरदार में हैं।