फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

करण जौहर और रोहित शेट्टी ने चुन लिया India's Next Superstars, जानें कौन बना विजेता

Mon, 09 Apr 2018 12:33 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 09 Apr 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
Karan Johar And Rohit Shetty Choose These Two Contestants As India Next Superstars Winner

दिग्गज फिल्म मेकर्स करण जौहर और रोहित शेट्टी ने रियलिटी शो 'इंडियाज नेक्स्ट सुपरस्टार्स' के दोनो विजेताओं को चुन लिया है और इनके नाम का खुलासा शो के फिनाले एपिसोड प्रसारित होने से पहले ही हो चुका है। फाइनल की रेस में आशीष मेहरोत्रा, अमन गंडोत्रा, हर्षवर्धन देओ, श्रुति शर्मा, नताशा भारद्वाज, नैना सिंह पहुंचे थे।

Karan Johar And Rohit Shetty Choose These Two Contestants As India Next Superstars Winner

'इंडियन एक्सप्रेस' की रिपोर्ट के अनुसार अमन गंडोत्रा और नताशा भारद्वाज ने शो जीत लिया है। अब उन्हें करण जौहर और रोहित शेट्टी की फिल्म में कास्ट किया जाएगा। यह शो दर्शकों की वोटिंग पर निर्भर नहीं था। विजेताओं को खुद दोनों फिल्म मेकर्स ने चुना है। पिछले दिनों दोनों का प्रदर्शन बुरा भी रहा, मगर जजों ने पूरे शो के दौरान दोनों की ओवरऑल परफॉर्मेंस के आधार पर अपना फैसला लिया। 

Karan Johar And Rohit Shetty Choose These Two Contestants As India Next Superstars Winner

अपनी कॉमिक टाइमिंग के लिए जाने जाने वाले अमन गंडोत्रा कई विज्ञापनों में भी काम कर चुके हैं। वहीं नताशा भारद्वाज 'यामाहा फसीनो मिस टैलेंटेड कॉन्टेस्ट' (2016) में 'मिस डीवा' चुनी गईं। इसके अलावा वह बर्गर के भी एक विज्ञापन में नजर आ चुकी हैं। माना जा रहा है कि इन दोनों एक्टर्स को रणवीर सिंह और सारा अली खान की फिल्म 'सिंबा' में काम करने का मौका मिल सकता है क्योंकि यही इन दोनों दिग्गज फिल्ममेकर्स की अगली फिल्म होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Karan Johar And Rohit Shetty Choose These Two Contestants As India Next Superstars Winner

रियलिटी शो  'इंडियाज नेक्स्ट सुपरस्टार्स' के फिनाले में कई टीवी स्टार्स ने भी परफॉर्म किया। करणवीर बोहरा, सनाया ईरानी, प्रियांक शर्मा, अदा खान और अर्जुन बिजलानी ने अपनी एक्टिंग और डांसिंग से जलवे बिखेरे। हालांकि, शो का फिनाले एपिसोड 8 अप्रैल को प्रसारित होगा। 

विज्ञापन
Karan Johar And Rohit Shetty Choose These Two Contestants As India Next Superstars Winner

इस शो में 10 लड़कों और 10 लड़कियों ने हिस्सा लिया। इन्हें कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने चुना था। एक्टिंग गुरु बनकर फिल्म मेकर महेश भट्ट ने कंटेस्टेंट्स को एक्टिंग की बारीकियां सिखाईं। इसके अलवा प्रतिभागियों को पर्सनैलिटी डेवलप्मेंट, डांसिंग, फिटनेस की भी ट्रेनिंग दी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed