{"_id":"5ac9f5b74f1c1be76b8b45e8","slug":"was-elli-avram-spotted-at-indian-premier-league-2018-for-hardik-pandya","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कभी सलमान पर डाले डोरे, कभी कपिल की बनी 'बीवी', अब क्रिकेटर पर है फिदा यह बॉलीवुड एक्ट्रेस","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कभी सलमान पर डाले डोरे, कभी कपिल की बनी 'बीवी', अब क्रिकेटर पर है फिदा यह बॉलीवुड एक्ट्रेस
Mon, 09 Apr 2018 12:33 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 09 Apr 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
एली अवराम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
शनिवार शाम जहां बॉलीवुड सितारों का जमावड़ा मुंबई में सलमान खान के घर पर लगा था, वहीं एक एक्ट्रेस ऐसी थी जो इसी शहर के दूसरे कोने में क्रिकेट मैच देखने में बिजी थी। यह वही बाला है जिन्होंने बिग बॉस 7 में जमकर मक्खन बाजी की और सलमान खान को इंप्रेस करने के लिए जी-तोड़ मेहनत की। मगर जब 'भाईजान' दो दिन जेल की सजा काट मुंबई लौटे तो उन्होंने सिर्फ एक ट्वीट कर फॉर्मैलिटी पूरी कर दी।
2 of 5
Elli Avram
बिग बॉस 7 की कंटेस्टेंट रह चुकीं स्वीडिश-ग्रीक बाला एली एवराम शनिवार को इंडियन प्रीमियर लीग 2018 का ओपनिंग मैच देखने पहुंचीं। मैच मुंबई इंडियन्स और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच था। माना जा रहा है एली यहां अपने तथाकथित ब्वॉयफ्रेंड और क्रिकेटर हार्दिक पांड्या को चियर-अप करने पहुंची थीं।
3 of 5
एलि अवराम
एली एवराम का आईपीएल में जाना इस बात की ओर इशारा करता है कि वह और हार्दिक अब अपने रिश्तों को सार्वजनिक तौर पर स्वीकार करने के मूड में हैं। इससे पहले भी कई बार इस लव कपल को साथ स्पॉट किया गया है, मगर दोनों ने कभी अपने रिश्ते पर कुछ नहीं कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
एलि अवराम
एलि और हार्दिक पहली बार एक ऐड शूट के दौरान मिले थे। वहीं दोनों ने अपने मोबाइल नंबर एक्सचेंज किए। उस ऐड शूट के बाद दोनों बाहर मिलने लगे और साथ हैंगआउट करते देखे गए। कभी मूवी तो कभी डिनट डेट पर कई बार साथ देखे गए। हाल ही में दोनों को क्रिकेटर क्रुणाल पांड्या और पंखुड़ी शर्मा की वेडिंग रिसेप्शन में देखा गया।
विज्ञापन
5 of 5
एलि अवराम
कुछ दिन पहले एलि अवराम को हार्दिक पांड्या के भाई क्रुणाल पांड्या के भाई की शादी में देखा गया था। अनुष्का-विराट, हरभजन-गीता और सागरिका-जहीर के बाद अब एलि अवराम और हार्दिक पांड्या की जोड़ी को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। एलि ने फिल्म मनीष पॉल के साथ फिल्म 'मिक्की वायरस' से बॉलीवुड डेब्यू किया था। इसके अलावा वह कपिल शर्मा की फिल्म 'किस किस को प्यार करूं' में भी नजर आईं। यह फिल्म सुपरहिट हुई थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।