फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर निर्देशक, निर्माता, स्क्रीनराइटर, कॉस्ट्यूम डिजाइनर, अभिनेता और टेलीविजन पर्सनैलिटी करण जौहर आज अपना 47वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। उनका जन्म 25 मई 1972 को बॉम्बे (मुंबई) में हुआ था। उन्होंने फिल्म कुछ-कुछ होता है (1998) से अपने निर्देशन की शुरुआत की थी। उनकी पहली फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। इसके बाद फिल्म कभी खुशी कभी गम (2001) ने बॉलीवुड में करण की जगह पक्की करने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। करण ने फिल्म इंडस्ट्री में कई लव स्टोरीज फिल्मों पर काम किया लेकिन उनकी असल लवस्टोरी हमेशा के लिए अधूरी रह गई।
करण जौहर के बर्थडे से शाहरुख के पीएम मोदी को बधाई देने समेत मनोरंजन की 5 बड़ी खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान में जन्मे अभिनेता सुनील दत्त की गिनती उन सितारों में होती है जिन्होंने सबसे पहले सरहद पर डटे फौजियों के लिए काम करना शुरू किया। इंदिरा गांधी की हत्या के बाद राजनीति में आए सुनील दत्त को पूरे देश में प्यार मिला। सुनील दत्त की 14वीं पुण्यतिथि पर उनकी यादों के कुछ किस्से। सुनील का निधन 25 मई 2005 को मुंबई के बांद्रा में हुआ था। सुनील जब पांच साल के थे तभी उनके पिता की मृत्यु हो गई। खुर्द झेलम में जन्मे सुनील दत्त 18 साल की उम्र में भारत-पाकिस्तान में छिड़े दंगों का भी शिकार हुए। उस वक्त सुनील दत्त को उनके दोस्त याकूब ने परिवार समेत अपने घर में पनाह देकर बचाया। वहां से सुनील दत्त का परिवार पंजाब के मंडोली गांव में आकर बसा। लखनऊ आकर उन्होंने अपने कॉलेज की पढ़ाई की शुरूआत की। फिर मुंबई जाकर सुनील दत्त ने जय हिन्द कॉलेज में दाखिला लिया और बतौर क्लर्क मुंबई की बिजली और परिवहन कंपनी बेस्ट में काम करने लगे। सुनील दत्त का असली नाम बलराज दत्त था। जब वह फिल्मों में आए तो उस वक्त बलराज साहनी मशहूर सितारे थे, इसी के चलते उन्होंने अपना नाम बदलकर सुनील दत्त कर लिया।
मशहूर फिल्म अभिनेत्री और अभिनय के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता डिंपल कपाड़िया ने 61 साल की उम्र में ऑडीशन देकर एक बड़ी हॉलीवुड फिल्म में एंट्री पाई है। अपनी पहली ही फिल्म बॉबी से स्टारडम में शामिल रहीं डिंपल ने कभी सपने में भी नहीं सोचा होगा कि किसी फिल्म के लिए उनसे ऑडीशन देने के लिए भी कहा जाएगा, लेकिन हॉलीवुड में उनके लिए काम करने वाली मैनेजर ने उन्हें वहां के सिनेमा में कलाकारों के चयन की प्रक्रिया समझाईं और डिंपल मान गईं। डिंपल की यह फिल्म मशहूर फिल्म निर्देशक क्रिस्टोफर नोलान निर्देशित करने वाले हैं।
अभिनेता जॉन अब्राहम इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म पागलपंती को लेकर चर्चा में हैं। वह इसकी शूटिंग में बिजी ही थे कि इसे रोकना पड़ा। गौरतलब है कि एक एक्शन सीन करने के दौरान जॉन घायल हो गये हैं। इस हादसे में उनके हाथों में चोट आई है। डॉक्टरों ने अभिनेता को कम से कम 20 दिन के लिए आराम करने की सलाह दी है। जॉन एक्शन फिल्मों के दमदार अभिनेताओं में से एक हैं।
लोकसभा चुनाव 2019 में एक बार फिर भाजपा का वर्चस्व कायम हुआ। पूर्ण बहुमत से हुई जीत पर सत्तापक्ष गदगद हो गया है। पूरे देश में बीजेपी के जीतने का जश्न मनाया जा रहा है। इधर, सोशल मीडिया पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाईयों का तांता लगा हुआ है। मनोरंजन जगत की कई हस्तियों ने भी पीएम मोदी को उनकी इस ऐतिहासिक जीत पर ढेरों बधाई दी। किंग खान ने अपने ट्विटर अकाउंट के हवाले से पीएम मोदी को दोबारा सत्ता में आने पर बधाई दी है। शाहरुख खान ने अपने ट्वीट में लिखा, 'हमने गर्वित भारतीयों के रूप में बड़ी स्पष्टता के साथ एक महान शख्शियत को चुना है और अब हमें इनके साथ खड़े होकर काम करने की जरूरत है, ताकि हमारी आशाएं और सपने पूरे हों, यह एक चुनावी जनादेश और लोकतंत्र की जीत है, पीएम नरेंद्र मोदी जी और उनके तमाम राजनेताओं को ढेरों शुभकामनाएं।'