फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pathaan: बॉक्स ऑफिस पर पठान की सफलता से खुश करण जौहर ने बायकॉट ट्रेंड को बताया मिथक, बोले- फिल्म अच्छी हो तो..

Sat, 28 Jan 2023 07:10 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Sat, 28 Jan 2023 07:10 PM IST
विज्ञापन
Karan Johar celebrates success of Shah rukh khan Pathaan said boycott threats fear of trolling are myths
करण जौहर - फोटो : सोशल मीडिया

बॉक्स ऑफिस पर शाहरुख खान की 'पठान' तहलका मचा रही है। चार साल बाद बड़े पर्दे पर हुई शाहरुख खान की वापसी फैंस के लिए किसी जश्न से कम नहीं है और ऐसे में उनके अंदर फिल्म को लेकर जबरदस्त क्रेज भी देखने को मिल रहा है। विरोध के बाद भी 'पठान' पहले ही दिन से कई रिकॉर्ड तोड़ चुकी हैं और तीन दिन में ही वर्ल्डवाइड 300 करोड़ के पार कलेक्शन करने में सफल रही है। ऐसे में फिल्म निर्माता करण जौहर ने फिल्म की सफलता पर खुशी जताई और बायकॉट की धमकियों और ट्रोलिंग को मिथक बताया है।

Karan Johar celebrates success of Shah rukh khan Pathaan said boycott threats fear of trolling are myths
करण जौहर - फोटो : सोशल मीडिया

करण जौहर ने 'पठान' की तारीफ करते हुए इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की है। स्टोरी में 'पठान' के पोस्टर के साथ उन्होंने लिखा, 'एक सुपरहिट फिल्म से ज्यादा कुछ मायने नहीं रखता। फिल्म की मेगा ब्लॉकबस्टर सक्सेस ने ये साबित कर दिया है कि ज्यादा प्रमोशन, ट्रोलिंग और बायकॉट की धमकियों से कुछ नहीं होता।'

#AskSrk: 'पठान' की शानदार सफलता के बाद फैन ने की सलमान खान से शाहरुख की तुलना, किंग खान ने दिया यह मजेदार जवाब

Karan Johar celebrates success of Shah rukh khan Pathaan said boycott threats fear of trolling are myths
करण जौहर - फोटो : सोशल मीडिया

इसके आगे करण जौहर ने लिखा, 'विश्वास और एक धमाकेदार ट्रेलर, फिल्म को हिट कराने के लिए इन्हीं चीजों की जरूरत है। मुझे सिड (निर्देशक सिद्धार्थ), भाई (शाहरुख खान), भाईजान (सलमान खान), जॉन अब्राहम और डीपी (दीपिका पादुकोण) के लिए बहुत खुशी हो रही है। जब तक आप एक जादू की संख्या पर नहीं पहुंच जाते, तब तक हम आपका समर्थन कर रहे हैं।'

Hannah Spearritt: दो बच्चों के साथ ऑफिस में रहने को मजबूर हुई यह मशहूर सिंगर, छह महीने पहले खो दिया था अपना घर

विज्ञापन
विज्ञापन
Karan Johar celebrates success of Shah rukh khan Pathaan said boycott threats fear of trolling are myths
पठान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

बता दें कि 'पठान' ने ओपनिंग डे से ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। फिल्म 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई और तीन दिन के भीतर यह वर्ल्डवाइड 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है। वहीं, भारतीय बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 150 करोड़ का आंकड़ा पार किया है। इसके साथ ही 'पठान' पहले वीकएंड पर 300 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन करने वाली पहली फिल्म बन गई है।

Nawazuddin Siddiqui: साउथ में रंग जमाने को तैयार नवाजुद्दीन सिद्दीकी, वेंकटेश के साथ की 'सैंधव' फिल्म की घोषणा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed