फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

धारा 377 पर फैसला सुनकर खुशी से रो पड़े थे करण जौहर, अब गे शादी को लेकर जताई ऐसी उम्मीद

Fri, 20 Sep 2019 09:05 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Fri, 20 Sep 2019 09:05 PM IST
विज्ञापन
Karan Johar cried when Section 377 become legalised and speak on LGBT community
karan johar - फोटो : social media

मशहूर निर्माता-निर्देशक करण जौहर ने धारा 377  को अपराध की श्रेणी से हटाने और अभिनेत्री कंगना रनौत को लेकर बड़ी बात बोली है। उन्होंने कहा है कि धारा 377 के कुछ प्रावधानों को हटाना उनके और उनके जैसे लोगों के एक जीत है। ये बहुत खुशी की बात है कि अब हर कोई जिसको चाहो उससे प्यार कर सकता है। धारा 377 के अपराध की श्रेणी से हटाना नफर पर प्यार की जीत होने जैसा है। 

Karan Johar cried when Section 377 become legalised and speak on LGBT community
karan johar - फोटो : social media

करण जौहर ने ये बात मुंबई में हो रहे इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2019 में बोली हैं। उन्होंने धारा 377 पर बात करते हुए कहा- 'मैं उस दिन अपने लिए और इस समुदाय के लोगों के लिए रोया, क्योंकि आखिरकार हमारी आजादी थी। ये एक ऐतिहासिक फैसले के साथ सच्चे प्यार का उत्साह बनाने जैसा फैसला था। मैं बहुत खुश हूं कि इसको कानूनी तौर पर स्वीकार किया गया।'

Karan Johar cried when Section 377 become legalised and speak on LGBT community
Karan Johar - फोटो : social media

इसके अलावा करण जौहर ने भारत में गे शादी को लेकर भी बात की। उन्होंने कहा कि धारा 377 के कुछ प्रावधानों के हटने के बाद मुझे उम्मीद है कि गे शादी को भी जल्द सहमति मिल जाएगी। गे शादी को सहमति मिलना समलैंगिक समुदाय का अगला कदम हो सकता है। करण जौहर आगे करते हैं कि धारा 377 को पिछले साल उस समय अपराध की श्रेणी से बाहर कर दिया था जिस दिन करण जौहर के पिता यश जौहर का जन्मदिन होता है। इसलिए उनके लिए ये फैसला और भी ज्यादा खास मानते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Karan Johar cried when Section 377 become legalised and speak on LGBT community
karan johar and shahrukh khan - फोटो : social media

धारा 377 के अलावा करण जौहर ने बॉलीवुड में नेपोटिज्म यानी भाई-भतीजावाद को लेकर बात की। बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत करण जौहर पर हमेशा से नेपोटिज्म का आरोप लगाती रही हैं। कंगना के इन आरोपो पर करण जौहर का कहना है- 'मैं कंगना को बस यही कहना चाहूंगा कि वह अपने अभिनय पर ध्यान दें। '

विज्ञापन
Karan Johar cried when Section 377 become legalised and speak on LGBT community
Gauri Khan, Karan Johar - फोटो : social media

इन सबके अलावा करण जौहर ने फिल्म इंडस्ट्री और अपनी निजी जिंदगी को लेकर ढेर सारी बातें कीं। करण जौहर के फिल्मी सफर की बात करें तो उन्होंने साल 1998 में फिल्म 'कुछ कुछ होता है' से बतौर निर्देशक बॉलीवुड में डेब्यू किया था। उन्होंने अब तक बॉलीवुड की कई शानदार फिल्में दी हैं। आपको बता दें कि उनकी फिल्म द लस्ट स्टोरीज को एमी अवॉर्ड 2019 के लिए नॉमिनेट किया गया है। 

पढ़ें: जॉन की पागलपंती से करण जौहर ने बचाई आयुष्मान की अगली फिल्म बाला, अब इस दिन होगी सोलो रिलीज

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed