{"_id":"5d84e98e8ebc3e93be633c6d","slug":"karan-johar-opens-up-on-party-viral-video-accusing-of-being-in-drugged-state","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'ड्रग पार्टी' के आरोपों पर भड़के करण, कहा- अगली बार बेबुनियाद आरोप लगे तो कानूनी तरीके से निपटेंगे","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'ड्रग पार्टी' के आरोपों पर भड़के करण, कहा- अगली बार बेबुनियाद आरोप लगे तो कानूनी तरीके से निपटेंगे
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Avinash Pal
Updated Fri, 20 Sep 2019 08:34 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
Karan Johar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
फिल्मकार करण जौहर ने शुक्रवार को कहा कि वह अपने आवास पर ड्रग पार्टी आयोजित करने के निराधार आरोपों को लेकर 'खफा' हैं और भविष्य में इस तरह के आरोपों से वह कानूनी तरीके से निपटेंगे। दरअसल जौहर ने पिछले दिनों अपने घर पर फिल्मी सितारों की एक पार्टी का वीडियो इंस्टाग्राम पर डाला था जिसके बाद विवाद खड़ा हो गया और कई लोगों ने इसके ‘ड्रग पार्टी’ होने का आरोप लगाया।
2 of 6
karan johar
जौहर ने इंडिया टुडे कान्क्लेव 2019 में कहा, 'कितनी हास्यास्पद बात है। लोग हल्की फुल्की चीजों का विश्लेषण करते हैं। अगली बार अगर लोग इस तरह के बेबुनियाद आरोप लगाएंगे तो हम इसे सख्ती से लेंगे और जरूरत पड़ने पर कानूनी तरीकों से निपटेंगे। यह दोबारा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।'
3 of 6
karan johar
इसके आगे बात रखते हुए करण जौहर ने कहा कि पार्टी वाली रात उनकी मां ने भी 'डिनर' (रात का खाना) उनके साथ किया और बातचीत की। जौहर ने कहा, 'क्या मैं पागल हूं कि अगर किसी ऐसे पदार्थ का सेवन वहां किया जाता तो मैं दोस्तों का वीडियो सबके सामने लाउंगा। मेरी मां भी उसी मंजिल पर रहती हैं जिस पर वह ड्राइंग रूम है। वह हमारे साथ थीं, हमारे साथ उन्होंने खाना खाया। हमने बातचीत की। यह उस तरह की शाम थी।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
karan johar
करण ने आगे कहा- 'वह वापस चली गईं और वीडियो बनाया गया। इसके बाद सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया और मैं इस पर आ रही प्रतिक्रियाओं से वाकई नाराज हुआ।' गौरतलब है कि करण से पहले वीडियो को लेकर विकी कौशल का भी बयान आया है। विकी ने एक इंटरव्यू में कहा था- 'जब इस पार्टी का वीडियो वायरल हुआ तो उसके अगले दिन मुझे अरुणाचल प्रदेश जाना था। मैं इंडियन आर्मी के साथ वहां की पहाड़ियों में था। वहां पर कोई नेटवर्क नहीं था। मुझे बिल्कुल भी खबर नहीं थी कि मैं पूरे देश का चरसी बन चुका हूं।'
विज्ञापन
5 of 6
Vicky Kaushal
- फोटो : Social Media
इसके आगे विकी ने कहा था- 'मैं जब वापस मुंबई में अपने घर लौटा तो मैंने अपना ट्विटर चेक किया। एफआईआर, ओपन लेटर? मुझे लगा कि मेरे माता-पिता पर काफी असर होगा। वह न्यूज को फॉलो कर रहे थे। मैं अपने मम्मी-पापा के पास गया। मैंने देखा वह लोग मुस्कुरा रहे थे।मुझे लगा कि सब ठीक हैं, क्योंकि मेरी मम्मी-पापा को सब पता है। लेकिन कई टीवी चैनल मेरे चेहरे पर निशान लगाकर कुछ भी बोल रहे थे। ये बातें मुझे बहुत प्रभावित कर रही थीं।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।