भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे और भोजपुरी सुपरस्टार दिनेश लाल यादव की जोड़ी दर्शकों को काफी पसंद है। दोनों के फोटोज और वीडियोज को सोशल मीडिया पर वायरल होने में वक्त नहीं लगता है। ऐसे में आम्रपाली दुबे ने निरहुआ के साथ अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर किया है। जिस पर निरहुआ ने एक मजेदार कमेंट भी किया है।
रोमांटिक अंदाज में आम्रपाली बोलीं- किसी दिन बनूंगी मैं राजा की रानी, निरहुआ ने दिया ये प्यारा जवाब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल आम्रपाली दुबे ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर किया। जिसमें उनके साथ निरहुआ भी नजर आ रहे हैं। दोनों का ये फोटो काफी बेहतरीन हैं और दोनों का अंदाज भी काफी रोमांटिक दिख रहा है। फोटो पर आम्रपाली ने एक प्यार कैप्शन भी दिया है।
कैप्शन में आम्रपाली दुबे ने लिखा- 'किसी दिन बनूंगी में राजा की रानी।' इसके साथ ही आम्रपाली ने कुछ हैशटैग्स भी इस्तेमाल किए हैं। वहीं आम्रपाली के इस पोस्ट पर निरहुआ ने लिखा- जरा फिर से कहना। बता दें कि ये फिल्म राजा के गाना के लिरिक्स हैं। फिल्म 1995 में रिलीज हुई थी। जिसमें संजय कपूर और माधुरी दीक्षित नजर आए थे।
Kisi din banungi main Raja ki Rani ♥️ #nirahuatheleader #songshoot
A post shared by Aamrapali 🎀 (@aamrapali1101) on
बता दें कि आम्रपाली अपने फैंस के लिए अक्सर फोटोज और वीडियोज शेयर करती हैं। कुछ वक्त पहले भी एक्ट्रेस का एक वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो में वो अमायरा नाम की बच्ची की आवाज में बात कर रही थीं। वीडियो में आम्रपाली कहती नजर आ रही थीं- 'मेरे नाना ने मुझसे रिश्ता तोड़ दिया है।' इसके आगे आम्रपाली कहती हैं- 'मेरे नाना ने मुझसे कहा है, मूंगफली में दाना नहीं हम तुम्हारे नाना नहीं।'
Mere andar ka bachcha jag gaya hai 🤣🙈👶🏻
A post shared by Aamrapali 🎀 (@aamrapali1101) on
गौरतलब है कि भोजपुरी सिनेमा में आम्रपाली दुबे और निरहुआ की जोड़ी को सुपरहिट जोड़ी माना जाता है। दोनों की फिल्में और गानें सुपरहिट साबित होते हैं। फिल्मों के अलावा भी निरहुआ और आम्रपाली अक्सर साथ में नजर आते हैं। दोनों काफी अच्छे दोस्त हैं। वहीं हाल ही में उनकी बुढ़ापे वाली फोटो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी।
पढ़ें: बॉलीवुड की इस टॉप एक्ट्रेस को ये क्या हो गया, तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाईं