फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पोते की डेब्यू फिल्म की स्क्रीनिंग पर पहली पत्नी के साथ पहुंचे धर्मेंद्र, लाइमलाइट से रहती हैं दूर

Fri, 20 Sep 2019 07:07 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Fri, 20 Sep 2019 07:07 PM IST
विज्ञापन
Pal Pal Dil Ke Pass screening Dharmedra first wife Prakash Kaur spotted with Sunny Deol wife Pooja
Prakash Kaur and Dharmedra - फोटो : Social Media

धर्मेंद्र (Dharmedra) की पहली पत्नी लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करती हैं। धर्मेंद्र और प्रकाश कौर (Prakash Kaur) की शादी को 65 साल हो चुके हैं लेकिन दोनों एक साथ चंद मौकों पर ही साथ नजर आए। पोते करण की पहली फिल्म की स्क्रीनिंग पर जैसे ही प्रकाश कौर आईं तो सभी उन्हें देखते रह गए। प्रकाश कौर पोते करण का उत्साह बढा़ने स्क्रीनिंग पर पहुंचीं थी जिसमें उनका साथ करण की मां पूजा देओल ने भी बखूबी दिया।

Pal Pal Dil Ke Pass screening Dharmedra first wife Prakash Kaur spotted with Sunny Deol wife Pooja
प्रकाश कौर के साथ धर्मेंद्र - फोटो : file photo

प्रकाश कौर अपने बेटों बॉबी और सनी के साथ रहती हैं। धर्मेंद्र ने प्रकाश को तलाक दिए बिना ही साल 1979 में हेमा मालिनी से शादी कर ली थी। प्रकाश से धर्मेंद्र की शादी उस वक्त हुई थी जब वो सिर्फ 19 साल की थीं। प्रकाश कौर कम ही मौकों पर नजर आती हैं। 'पल पल दिल के पास' फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान उन्होंने फ्लोरल प्रिंट सलवार सूट पहना हुआ था।

Pal Pal Dil Ke Pass screening Dharmedra first wife Prakash Kaur spotted with Sunny Deol wife Pooja
प्रकाश कौर धर्मेंद्र के साथ - फोटो : file photo

धर्मेंद्र और प्रकाश कौर के चार बच्चे हैं - बॉबी देओल, सनी देओल, अजेता और विजेता। अजेता और विजेता भी लाइमलाइट से दूर रहती हैं। दोनों ने विदेश में घर बसा लिया है। बहुत ही कम लोग इस बात को जानते होंगे धर्मेंद्र ने हेमा मालिनी से शादी के लिए इस्लाम धर्म कबूल कर लिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Pal Pal Dil Ke Pass screening Dharmedra first wife Prakash Kaur spotted with Sunny Deol wife Pooja
पूजा देओल, सनी देओल, प्रकाश कौर - फोटो : amar ujala

'पल पल दिल के पास' फिल्म की स्क्रीनिंग पर बॉबी देओल पत्नी और बेटे के साथ नजर आए। 'पल पल दिल के पास' फिल्म में करण देओल के साथ सहर बाम्बा ने डेब्यू किया है। इस फिल्म का निर्देशन सनी देओल ने किया है। इस फिल्म का प्रमोशन देओल परिवार ने जोर शोर से किया। धर्मेंद्र सनी, पोते करण और सहर बाम्बा के साथ कई सारे रियलिटी शोज में गए। इस दौरान वह भावुक भी नजर आए। 

विज्ञापन
Pal Pal Dil Ke Pass screening Dharmedra first wife Prakash Kaur spotted with Sunny Deol wife Pooja
सनी देओल, सहर और करण - फोटो : अमर उजाला

फिल्म के प्रमोशन के दौरान करण ने भी कई खुलासे किए थे। करण देओल ने एक इंटरव्यू में बताया था कि कहानी में किसिंग सीन की बहुत जरूरत थी, लेकिन पापा के सामने किसिंग सीन को फिल्माने में मुझे बहुत अजीब सा लग रहा था। हालांकि बाद भी मुझे ये सीन पूरा करना पड़ा। ऐसे रोमांटिक सीन को करने में कोई भी बेटा अपने पिता के सामने सहज नहीं हो सकता। 

यह भी पढ़ें:- 35 साल में कितना बदल गईं सनी देओल की पत्नी, बेटे की फिल्म की स्क्रीनिंग में पहुंचीं ऐसे

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed