फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

#Metoo: इस एक्टर ने किया सुभाष कपूर का समर्थन, कहा- गलत हुआ तो तुरंत एफआईआर करवाओ, इंतजार क्यों ?

Fri, 20 Sep 2019 07:05 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Fri, 20 Sep 2019 07:05 PM IST
विज्ञापन
The Zoya Factor Actor Angad Bedi Comment on Metoo in favor of Subhash Kapoor
अंगद बेदी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई टीम

आज सोनम कपूर (Sonam Kapoor)और दुलकर सलमान (Dulquer Salmaan) की फिल्म 'द जोया फैक्टर' (The Zoya Factor) रिलीज हो गई है। फिल्म में अंगद बेदी (Angad Bedi) भी मुख्य किरदारों में से एक निभा रहे हैं। ऐसे में अंगद जमकर फिल्म का प्रमोशन कर रहे हैं। फिल्म प्रमोशन के दौरान ही अंगद बेदी ने मीटू (#Metoo) पर रिएक्ट किया और अपनी बात रखी।

The Zoya Factor Actor Angad Bedi Comment on Metoo in favor of Subhash Kapoor
Angad Bedi - फोटो : social media

फिल्म प्रमोशन के दौरान अंगद ने मीटू के आरोपी सुभाष कपूर को लेकर खुलकर बात की। एक एंटरटेनमेंट साइट से बात करते हुए अंगद ने कहा- 'मुझे सच्चाई के बारे में नहीं पता। मैं सेट पर जाता था और प्रोफेशनल की तरह काम करता था और घर आ जाता था। इसी तरह मेरी जॉब खत्म होती थी। लेकिन पहली बात तो ये कि कोई पर्सनल लाइफ में क्या करता है मैं उसमें कमेंट करने वाला कोई नहीं होता हूं। दूसरा, कल को हम में से  किसी पर भी आरोप लगाए जा सकते हैं।'

The Zoya Factor Actor Angad Bedi Comment on Metoo in favor of Subhash Kapoor
अंगद बेदी

इसके आगे अंगद कहते हैं-  'कल को कई मेरे ऊपर किसी ने आरोप लगा दिया तो मैं क्या करूंगा? क्या इसकी जांच-पड़ताल होगी? क्या ये साबित होता है? मीटू को लेकर मेरे माइंड में बहुत सारे सवाल हैं। इसमें कोई शक नहीं है कि ये एक ग्रेट मूवमेंट है। लेकिन इसका अंतिम परिणाम भी होना चाहिए। मुझे लगता है कि #MeToo में एंड रिजल्ट नहीं था।'

विज्ञापन
विज्ञापन
The Zoya Factor Actor Angad Bedi Comment on Metoo in favor of Subhash Kapoor
angad bedi

अंगद बेदी ने आगे अपनी बात रखते हुए कहा- देखिए मैं सिर्फ इतना कहना चाहता हूं कि क्या इसकी मदद से आप किसी की भी छवि खराब कर सकते हो? ऐसे में वो आदमी क्या करेगा? चाहें वो सही हो या गलत, उसका नुकसान पहले ही हो चुका है। सुभाष कपूर जैसे व्यक्ति के लिए मुझे लगता है कि वो मेरे लिए फिल्म निर्माता हैं। फिल्म में मुझे कास्ट किया गया था, क्योंकि वो मुझे पसंद करते हैं। मैं अच्छा हूं, और मैंने अपना काम किया है। हालांकि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि वो इस सब से गुजर रहे हैं। मैं उनके साथ सहानुभूति रखता हूं, वास्तव में।'

विज्ञापन
The Zoya Factor Actor Angad Bedi Comment on Metoo in favor of Subhash Kapoor
अंगद बेदी

सुभाष पर आगे बात करते हुए अंगद ने कहा-  'मैं उन्हें एक ऐसे स्तर पर जानता हूं, जहां मैंने उनके साथ काम किया और सब ठीक था। मानता हूं कि दो आदमियों का रिलेशनशिप काफी अलग होता है, लेकिन ऐसा नहीं होता था कि सेट पर कोई भी महिला न हो। लेकिन बावजूद इसके सब ठीक रहता है। मुझे लगता है कि आंदोलन को और अधिक ग्रेविटी की आवश्यकता है। जब तक आप इसे साबित नहीं कर सकते, तब तक वो शख्स दोषी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed