रिलीज हुआ कुणाल खेमू की फिल्म लूटकेस का ट्रेलर
'लूटकेस' के ट्रेलर से लेकर दिशा पाटनी के डांस तक, पढ़ें 5 बड़ी खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साउथ अफ्रीका के एक शख्स को हिंदी सिखाती नजर आईं आलिया
बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट फिल्मों और सोशल मीडिया के अलावा अपने यूट्यूब चैनल पर भी काफी सक्रिय रहती हैं। उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर साउथ अफ्रीका सफारी का एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में ना केवल आलिया साउथ अफ्रीका सफारी के बारे में बताती दिखाई दे रही हैं, बल्कि वहां के एक नागरिक को हिंदी भाषा भी सिखाती नजर आ रही हैं। आलिया ने इस वीडियो को अपने यूट्यूब चैनल पर साझा किया है।
'खलनायक' का रीमेक बनाना चाहते हैं संजय दत्त
अभिनेता संजय दत्त की फिल्म 'प्रस्थानम' रिलीज हो चुकी है। ये फिल्म संजय दत्त के प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बनी है। इस बीच अब खबर है कि वह अपनी सुपरहिट फिल्म 'खलनायक' का सीक्वल बनाना चाहते हैं। साथ ही उन्होंने फिल्म के सीक्वल के लिए अभिनेता टाइगर श्रॉफ को लेने का मन बनाया है। आपको बता दें कि फिल्म 'खलनायक' साल 1993 में आई थी। इस फिल्म में संजय दत्त, माधुरी दीक्षित और जैकी श्रॉफ जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में थे। फिल्म 'खलनायक' संजय दत्त के करियर की शानदार फिल्मों में से एक हैं।
अभिनेत्री से शूटर बनी डेजी शाह को दबंग खान ने दी ठीक से निशाना लगाने की सलाह
डेजी शाह की गिनती अब बॉलीवुड अभिनेत्री के अलावा एक शूटर के तौर पर भी होती है। इसी साल जुलाई में उन्हें राइफल शूटर का लाइसेंस मिला है। डेजी शाह बीते 2 साल से राइफल शूटिंग सीख रही हैं। इस बीच डेजी शाह के खास दोस्त और बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने उन्हें ठीक से निशाना लगाने की सलाह दी है। दरअसल, सलमान खान ने डेजी शाह की राइफल शूटिंग करते हुए इंस्टाग्राम पर तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में सलमान ने उन्हें ठीक से निशाना लगाने की सलाह दी है।
Congrats on becoming aspiring shot yet again! Now thoda medal ko target karo. @shahdaisy
A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan) on
दिशा का डांस वीडियो हुआ वायरल, जीत लेगा हर किसी का दिल
बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी इन दिनों अपने यूट्यूब चैनल की वजह से सुर्खियों में हैं। वह अपने फैंस से मुखातिब होने के लिए अक्सर वीडियो साझा करती रहती हैं। इस बार उन्होंने अपना एक डांस वीडियो साझा किया है। इस डांस वीडियो में दिशा सिंगर J. Balvin के गाने X पर डांस करती दिखाई दे रही हैं। उनका ये जबरदस्त डांस हर किसी का दिल जीत लेगा। सोशल मीडिया यूजर्स भी दिशा के इस डांस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं।
पढ़ें: Spotted: जान्हवी कपूर से टाइगर श्रॉफ तक, कोई दिखी क्यूट तो किसी ने दिखाया स्वैग

कमेंट
कमेंट X