{"_id":"5a6c5ce14f1c1b82268b67c5","slug":"karan-johar-delhi-health-department-sent-notice-for-pan-masala-ad","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तो हो सकती है करण जौहर को 5 साल की जेल, दिल्ली सरकार ने थमाया नोटिस","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
तो हो सकती है करण जौहर को 5 साल की जेल, दिल्ली सरकार ने थमाया नोटिस
Sun, 28 Jan 2018 07:43 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 28 Jan 2018 07:43 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
karan johar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कुछ दिनों पहले कंगना से विवाद को लेकर चर्चा में रहे करण जौहर एक बार फिर खबरों में हैं। करण जौहर इन दिनों स्टार प्लस पर आने वाले शो इंडियाज नेक्स्ट सुपरस्टार में बतौर जज आ रहे हैं। दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने उन्हें जो नोटिस थमाया है निश्चित रूप से उनकी मुश्किलें बढ़ने वाली हैं।
2 of 4
karan and Rohit
दरअसल, इंडियाज नेक्स्ट सुपरस्टार शो में एक पान मसाला बनाने वाली कंपनी का एड दिखाया जाता है। इसके चलते दिल्ली स्वास्थ्य विभाग ने ने सिगरेट एंड अदर टोबैको प्रोडक्ट्स एक्ट के तहत शो को यह नोटिस भेजा है। शो के साथ ही चैनल मालिकों, धर्मा प्रोडक्शन, एंडमोल प्रोडक्शन कंपनी, पान मसाला कंपनी, करण जौहर और रोहित शेट्टी को भी नोटिस भेजा गया है।
3 of 4
karan johar
करण जौहर को 10 दिन में इसका जवाब देना है। अगर उन्होंने ऐसा नहीं किया तो उन्हें 5 साल की जेल और 2 हजार का जुर्माना भरना पड़ सकता है। करण जौहर को इस एक्ट का उल्लंघन करने के लिए उन्हें दूसरी बार नोटिस भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
karan and Rohit
करण जौहर को फिल्म 'इत्तेफाक' के पोस्टर के लिए भी नोटिस भेजा गया था जिसमें एक्टर अक्षय खन्ना सिगरेट पी रहे थे। इंडियाज नेक्स्ट सुपरस्टार में नए टैलेंट को रोहित और करण आगे बढ़ने का मौका देते हैं और कई सेलेब्रिटीज इसमें गेस्ट बनकर आते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।