फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सेंसर बोर्ड के अध्यक्ष ने लिया ये फैसला, करणी सेना ने कहा- 'यह हमारी बड़ी जीत है'

Sun, 28 Jan 2018 07:42 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 28 Jan 2018 07:42 AM IST
विज्ञापन
Padmaavat Prasoon Joshi bows Out Of Jaipur Literature Festival after threats
prasoon joshi

फिल्म 'पद्मावत' के लिए पहले संजय लीला भंसाली का विरोध किया गया। फिर अजय देवगन के हापुड़ में स्थित मल्टीप्लेक्स में तोड़फोड़ की गई। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद करणी सेना लगातार प्रदर्शन कर रही है। करणी सेना के बवाल के बावजूद दर्शकों पर कोई फर्क नहीं पड़ा और सिनेमाघरों में एडवांस बुकिंग फुल चल रही है लेकिन ऐसा लग रहा है खुद सेंसर बोर्ड के अध्यक्ष प्रसून जोशी करणी सेना के आगे झुक गए हैं। 

Padmaavat Prasoon Joshi bows Out Of Jaipur Literature Festival after threats
प्रसून जोशी

प्रसून जोशी के इस तरह पीछे हटने पर करणी सेना ने स्वागत किया है। करणी सेना के प्रवक्ता विजेंद्र सिंह ने कहा कि 'यह हमारी जीत है और अच्छी खबर है। हमें खुशी है कि उन्होंने हमारी मांगें मानीं और जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल में आने से मना कर दिया।'

Padmaavat Prasoon Joshi bows Out Of Jaipur Literature Festival after threats
प्रसून जोशी

दरअसल, करणी सेना की धमकी के बाद प्रसून जोशी ने इस समारोह से किनारा करने को लेकर अपने बयान में कहा- 'इस साल जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल में शामिल नहीं होंगे और जरूर कहना चाहूंगा कि कविता प्रेमियों और साहित्य के महान क्षणों को शेयर करना मिस करूंगा।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Padmaavat Prasoon Joshi bows Out Of Jaipur Literature Festival after threats
prasoon joshi

अपने बयान में उन्होंने आगे कहा, 'मैं ऐसा इसलिए कर रहा हूं ताकि इस समारोह की गरिमा के साथ कोई समझौता ना हो और ना ही आयोजकों, साथी लेखकों और बाकी शामिल लोगों को कोई परेशानी हो। ये जरूरी है कि साहित्य प्रेमि‍यों का ध्यान कंट्रोवर्सी पर नहीं बल्कि क्र‍ि‍एटिविटी पर केंद्रित रहे।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed