सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

करण जौहर की कंपनी के सामने साख का ये संकट, ‘ब्रह्मास्त्र’ को सीधे ओटीटी पर रिलीज करने का प्रस्ताव

अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: shrilata biswas Updated Mon, 23 Nov 2020 06:15 PM IST
विज्ञापन
Karan johar dharma productions proposal to release Brahmastra directly on OTT
करण जौहर - फोटो : instagram/karanjohar

कभी तीन भागों में बनने के चलते महीनों तक सुर्खियों में रही निर्माता करण जौहर की फिल्मत्रयी ‘ब्रह्मास्त्र’ अब रिलीज के संकट से जूझ रही है। साल 2020 ने करण जौहर की कंपनी धर्मा प्रोडक्शंस की ब्रांडिंग को बहुत नुकसान पहुंचाया है। नतीजा ये कि उनकी इस फिल्म को अब सीधे ओटीटी पर रिलीज कर देने की बातें शुरू हो चुकी हैं।

Trending Videos
Karan johar dharma productions proposal to release Brahmastra directly on OTT
ब्रह्मास्त्र की टीम - फोटो : इंस्टाग्राम

हिंदी सिनेमा में बड़े बड़े बजट की फिल्में बनाती रही कंपनी फॉक्स स्टार स्टूडियोज का मालिकाना हक जबसे डिजनी के पास आया है, इस कंपनी की तमाम करतूतें एक एक कर बाहर आती रही हैं। आंतरिक जांच में ये साफ हो चला है कि कंपनी ने अपने बजट बेतहाशा खर्च किए और जिन प्रोजेक्ट्स पर ये पैसा खर्च हुआ उनकी योजनाएं बढ़ा चढ़ाकर बनाई गईं। फॉक्स स्टार स्टूडियोज की तमाम हिंदी फिल्मों की रिलीज का खर्च बचाते हुए इन्हें अपनी सहयोगी कंपनी डिजनी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज करने का फैसला ले चुके डिजनी प्रबंधन की मौजूदा चिंता फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Karan johar dharma productions proposal to release Brahmastra directly on OTT
ब्रह्मास्त्र की शूटिंग - फोटो : ट्विटर

सोमवार सुबह से ही फिल्म जगत में इस बात की चर्चा रही कि फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ भी फॉक्स स्टार की बाकी फिल्मों जैसे ‘लूटकेस’, ‘लक्ष्मी’, ‘सड़क 2’ आदि की तरह डिजनी प्लस हॉटस्टार के रास्ते जा सकती है। फिल्म की निर्माता कंपनी अब इसे सिनेमाघरों को छोड़कर ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज करने का मन बना रही है। हालांकि, ऐसा हुआ तो ये करण जौहर की कंपनी धर्मा प्रोडक्शंस की ब्रांडिंग के लिए बहुत बड़ा झटका होगा। करण जौहर की एक और फिल्म ‘ड्राइव’ उनकी साख को काफी बडा बट्टा लगा चुकी है, यही वह फिल्म है जिसे नेटफ्लिक्स को बेच देने के बाद से इसके हीरो सुशांत सिंह राजपूत की मानसिक स्थिति बताते हैं कि गड़बड़ाने लगी थी।

Karan johar dharma productions proposal to release Brahmastra directly on OTT
लक्ष्मी - फोटो : इंस्टाग्राम

वहीं डिजनी इंडिया में अक्षय कुमार की फिल्म 'लक्ष्मी' को डिजिटल दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स न मिलने से हताशा का माहौल है। डिजनी प्लस हॉटस्टार इस फिल्म के तगड़े ग्राहक जुटाने के फेर में था, लेकिन ये फिल्म मौजूदा ग्राहकों को ही भारी पड़ गई। फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ को सीधे ओटीटी पर रिलीज करने का प्रस्ताव कागजों पर आ चुका है। अब ये बहस के दौर में हैं। हालांकि, इस चर्चा की शुरूआत बहुत अच्छी नहीं रही क्योंकि इस प्रस्ताव पर फिल्म के सह निर्माता करण जौहर की सहमति नहीं बनी है।

विज्ञापन
Karan johar dharma productions proposal to release Brahmastra directly on OTT
करण जौहर - फोटो : instagram/karanjohar

फॉक्स स्टार स्टूडियोज का प्रबंधन अभी फिलहाल इस बारे में कुछ भी कहने से बच रहा है। ‘अमर उजाला’ ने जब इस बारे में हॉटस्टार के प्रवक्ता से बात की तो उन्होंने ऐसे किसी प्रस्ताव से अनभिज्ञता जताई। वहीं, धर्मा प्रोडक्शंस भी इस बारे में पूरी तरह से चुप्पी साधे है। 'ब्रह्मास्त्र' कथित रूप से एक सुपरहीरो फिल्म है जिसमें रणबीर कपूर, अमिताभ बच्चन, आलिया भट्ट, नागार्जुन अक्कीनेनी और मौनी रॉय मुख्य भूमिकाओं में हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed