सब्सक्राइब करें

तनिष्क के बाद अब डॉलर का विज्ञापन आया विवादों में, कश्मीरी शख्स को चोर दिखाने पर भड़के लोग

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Mon, 23 Nov 2020 06:03 PM IST
विज्ञापन
Manish Paul new Dollar ad has come in controversies Facing Accusations Of Defaming Kashmir
डॉलर का विज्ञापन - फोटो : twitter: @ManishPaul03

ज्वेलरी ब्रांड तनिष्क के बाद अब होजरी ब्रांड डॉलर अपने नए विज्ञापन की वजह से विवादों में आ गया है। इस विज्ञापन पर कश्मीरियों की गलत छवि दिखाने का आरोप लग रहे हैं। इसके बाद से सोशल मीडिया पर डॉलर को काफी आलोचना का सामना करना पड़ा रहा है। साथ ही कई सोशल मीडिया यूजर्स अपना गुस्सा भी जाहिर करते हुए इस विज्ञापन को हटाने की मांग कर रहे हैं।  

Trending Videos
Manish Paul new Dollar ad has come in controversies Facing Accusations Of Defaming Kashmir
डॉलर का विज्ञापन - फोटो : twitter: @ManishPaul03

डॉलर के इस विज्ञापन को मशहूर टीवी होस्ट और अभिनेता मनीष पॉल पर फिल्माए गए है। इस विज्ञापन को मनीष पॉल ने हाल ही में अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर साझा किया। विज्ञापन को साझा करते हुए उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, 'आपके साथ डॉलर थर्मल के नए कैंपेन को साझा करते हुए खुशी हो रही है, जिसे नोनू चिड़िया ने डायरेक्ट किया है। डॉलर अल्ट्रा है न तो कुछ एक्स्ट्रा नहीं चाहिए।'
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Manish Paul new Dollar ad has come in controversies Facing Accusations Of Defaming Kashmir
मनीष पॉल - फोटो : file photo

विज्ञापन में दिखाया गया है कि मनीष पॉल कश्मीर जैसी जगह पर सेल्फी लेते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान एक शख्स मनीष पॉल का स्वेटर चुराकर भागने लगता है। उस शख्स के पीछे भागते हुए मनीष पॉल उसके पास पहुंचते हैं और अपने पास मौजूद बाकी कपड़े भी उसको दे देते हैं। मनीष पॉल को ट्विटर पर यह विज्ञापन साझा करना भारी पड़ गया है। कई सोशल मीडिया यूजर्स ने इस विज्ञापन के लिए उनकी और डॉलर कंपनी की आलोचना की है। साथ ही कई यूजर्स इस विज्ञापन को तुरंत हटाने की भी मांग कर रहे हैं। 
 

Manish Paul new Dollar ad has come in controversies Facing Accusations Of Defaming Kashmir
डॉलर का विज्ञापन - फोटो : twitter: @ManishPaul03

Sheikh Suhail नाम के सोशल मीडिया यूजर्स ने मनीष पॉल और डॉलर कंपनी का विरोध करते हुए अपने ट्वीट में लिखा, 'श्रीमान मनीष पॉल यह काफी अपमानजनक है। हकीकत में यह कश्मीरियों के खिलाफ है। हम अपनी मेहमानवाजी के लिए पूरी दुनिया में जाने जाते हैं। आप हमें चोर के रूप में दिखा रहे हैं। इसे हटाना चाहिए। कश्मीर में टूरिस्ट्स के खिलाफ क्राइम रेट 0% है।'
 


 

विज्ञापन
Manish Paul new Dollar ad has come in controversies Facing Accusations Of Defaming Kashmir
डॉलर का विज्ञापन - फोटो : twitter: @ManishPaul03

वहीं Aazim Geelani नाम के ट्विटर हैंडल ने डॉलर के विज्ञापन के लिए लिखा, 'मनीष पॉल और डॉलर बिग बॉस इसे हटाइए, या फिर कभी कश्मीर मत आना। कश्मीर टूरिस्ट्स के लिए सबसे सुरक्षित जगह है। आप कश्मीरियों को चोर दिखाकर उनका अपमान कर रहे हैं। हम इसे स्वीकार नहीं कर सकते।' arun joshi ने लिखा, 'कश्मीर की खूबसूरत पृष्ठभूमि के खिलाफ आप इसके जरिए क्या बताने की कोशिश कर रहे हैं? कश्मीरी सम्मान के हकदार हैं, इस तरह के विज्ञापनों के नहीं।' इनके अलावा और भी कई सोशल मीडिया यूजर्स ने डॉलर के विज्ञापन पर अपना विरोध जताया है और मनीष पॉल की भी आलोचना की है। 
 


 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed