फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jigra Controversy: करण जौहर-दिव्या खोसला के बीच छिड़ी जुबानी जंग? बिना नाम लिए एक दूसरे पर साधा निशाना

Sun, 13 Oct 2024 01:35 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sun, 13 Oct 2024 01:35 PM IST
विज्ञापन
Karan Johar Divya Khossla Cryptic post amid Jigra Controversy Read details Inside
दिव्या खोसला, करण जौहर - फोटो : इंस्टाग्राम- दिव्या खोसला, करण जौहर

आलिया भट्ट की फिल्म जिगरा ने हाल ही में सिनेमाघरों में दस्तक दी है। इस फिल्म को लेकर अब दिव्या खोसला और जिगरा के निर्माताओं के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। हाल ही में  दिव्या ने इंस्टाग्राम पर एक सिनेमाघर की तस्वीर साझा कर आलिया की फिल्म के कलेक्शन को झूठा बताया था। 

Karan Johar Divya Khossla Cryptic post amid Jigra Controversy Read details Inside
दिव्या खोसला, करण जौहर - फोटो : इंस्टाग्राम- दिव्या खोसला, करण जौहर

इसके बाद करण जौहर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर स्टोरी साझा की। इसमें उन्होंने नाम लिए बिना कहा कि चुप रहना ही मूर्खों के लिए सबसे बेहतर जवाब होता है। करण की इस पोस्ट के कुछ ही समय बाद दिव्या ने भी एक क्रिप्टिक पोस्ट किया। 

Karan Johar Divya Khossla Cryptic post amid Jigra Controversy Read details Inside
दिव्या खोसला, करण जौहर - फोटो : इंस्टाग्राम- दिव्या खोसला, करण जौहर

उन्होंने बिना नाम लिए हुए लिखा, "मूर्खों को सच्चाई भड़का देती है।" एक अन्य स्टोरी में उन्होंने लिखा, "जब बेशर्मी के साथ दूसरों की चीजों को चुराकर उस पर हक जमाया जाता है तो चुप रहकर ही बचना पड़ता है। ऐसे लोगों की कोई आवाज कोई रीढ़ की हड्डी नहीं होती।"

विज्ञापन
विज्ञापन
Karan Johar Divya Khossla Cryptic post amid Jigra Controversy Read details Inside
सावि रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

बता दें कि इस साल मई के महीने में सावी रिलीज हुई थी, जिसमें दिव्या खोसला नजर आई थीं। हाल ही में रिलीज हुई जिगरा की कहानी बिल्कुल उसी से मेल खाती है। फिल्म के ट्रेलर जारी होने के बाद से ही दिव्या की पीआर टीम सावी के स्क्रिप्ट में बदलाव  कर इसे जिगरा के नाम से रिलीज करने का आरोप लगा रही है। 
Karisma Kapoor: जब करीना ने करिश्मा को बताया कि सैफ अली खान को कर रही हैं डेट, बोलीं- उस समय मेरे दोस्त थे...

विज्ञापन
Karan Johar Divya Khossla Cryptic post amid Jigra Controversy Read details Inside
फिल्म 'जिगरा' - फोटो : इंस्टाग्राम@aliaabhatt

जिगरा के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो यह फिल्म ने दो दिन में कुछ खास कमाल नहीं दिखाया है। शुक्रवार को फिल्म ने चार करोड़ 55 लाख रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं, दूसरे दिन इस फिल्म ने छह करोड़ 55 लाख रुपये की कमाई की थी। फिल्म ने दो दिन में कुल 11 करोड़ 10 लाख रुपये का ही कारोबार किया है।
Leo 2: लोकेश कनगराज ने जाहिर की विजय के साथ 'लियो 2' बनाने की इच्छा, फिल्म के नाम से भी उठाया पर्दा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed