फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Salman Khan: सलमान के बर्थडे पर करण ने साझा किया भावुक पोस्ट, लोगों को बताया KKHH से जुड़ा दिलचस्प किस्सा

Wed, 27 Dec 2023 01:34 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Wed, 27 Dec 2023 01:34 PM IST
विज्ञापन
Karan Johar Emotional Post on Salman Khan Birthday Read Details here
सलमान खान-करण जौहर - फोटो : सोशल मीडिया

सलमान खान आज अपना 58वां जन्मदिन मना रहे हैं। फैंस से लेकर सितारे तक उन्हें बर्थडे विश कर रहे हैं। इस लिस्ट में करण जौहर का नाम भी शामिल हो गया है। फिल्मकार ने इस खास मौके पर एक इमोशनल नोट लिखकर सोशल मीडिया पर भाईजान को बधाई दी है। करण ने इंस्टाग्राम पर फिल्म कुछ कुछ होता है में काम करने  के लिए सलमान का आभार व्यक्त किया। 


Abhishek Bachchan: आमिर से पहले अभिषेक को ऑफर हुई थी रंग दे बसंती, जूनियर बच्चन ने बताया क्यों ठुकराई थी फिल्म

Karan Johar Emotional Post on Salman Khan Birthday Read Details here
सलमान खान और करण जोहर - फोटो : सोशल मीडिया

उन्होंने बताया कि जब किसी ने उनका साथ नहीं दिया तब सलमान ही थे, जिन्होंने इस रोल को स्वीकार किया। उन्होंने फिल्म से सलमान की एक तस्वीर साझा की और लिखा कि भूमिका को सुने बिना ही अभिनेता ने फिल्म करने की पेशकश की और वह इसके लिए हमेशा उनके आभारी रहेंगे।

Karan Johar Emotional Post on Salman Khan Birthday Read Details here
करण जौहर - फोटो : सोशल मीडिया

करण ने लिखा, “25 साल पहले मैं एक पार्टी में खोया हुआ सा था…। एक बड़ा फिल्म सितारा मेरे पास आया और मुझसे पूछा कि मैं एक कोने में क्यों खड़ा हूं... मैंने उन्हें बताया कि मैं एक भूमिका के लिए कई अभिनेताओं के पास गया था, लेकिन विनम्रता से इस रोल को सबने अस्वीकार कर दिया ... चूंकी उस सुपरस्टार की बहन मेरे करीबी हैं, इसलिए उन्होंने मुझसे कहा कि मेरी बहन ने मुझे आपकी स्क्रिप्ट के बार में बताया है और आपको नैरेशन के लिए कल मुझसे मिलना चाहिए... मैंने सपने में भी नहीं सोचा था कि मुझे कहानी सुनाने का मौका भी मिलेगा''।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Karan Johar (@karanjohar)

विज्ञापन
विज्ञापन
Karan Johar Emotional Post on Salman Khan Birthday Read Details here
करण जौहर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

उन्होंने आगे लिखा, "मैं अपने दिल में प्रार्थना करते हुए एक चमत्कार की उम्मीद के साथ गया था और उन्हें फिल्म का पहला भाग ऐसे सुनाया जैसे मेरा जीवन इस पर निर्भर था... उन्होंने स्क्रिप्ट के इंटरवल वाले समय पर मेरी ओर देखा और मुझे पानी की पेशकश करते हुए कहा कि मैं यह फिल्म कर रहा हूं। इस पर मैंने कहा कि आप दूसरे भाग में हैं जो आपने नहीं सुना।''

विज्ञापन
Karan Johar Emotional Post on Salman Khan Birthday Read Details here
करण जौहर - फोटो : सोशल मीडिया

करण ने उस समय को याद करते हुए बताया कि तब सलमन ने कहा कि मैं आपके पिता से प्यार करता हूं और अगर मैंने यह फिल्म नहीं की तो मेरी बहन मुझे मार डालेगी'। इस पोस्ट में उन्होंने अलवीरा और अपने पिता का आभार भी जताया। साथ ही उन्होंने आगे यह भी बताया कि 25 साल के बाद हमारे पास उनको सुनाने के लिए एक और कहानी थी, जिसके बारे में वे अभी ज्यादा कुछ नहीं बता सकते। वर्क फ्रंट की बात करें तो सलमान इस समय धर्मा प्रोडक्शंस की अपकमिंग फिल्म में काम कर रहे हैं। इसका निर्देशन विष्णुवर्धन कर रहे हैं।
Salaar: सलार में प्रभास के कमबैक से खुश हैं श्रिया, बोलीं- अन्य कलाकारों से कभी असुरक्षित महसूस नहीं करते हैं

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed