फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ira Nupur Marriage: आमिर की बेटी आयरा और नुपुर के विवाह का जश्न शुरू, शादी की रस्मों की तस्वीरें आई सामने

Wed, 27 Dec 2023 10:50 AM IST
शुभम शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभम शर्मा Updated Wed, 27 Dec 2023 10:50 AM IST
सार

अभिनेता आमिर खान की बेटी आयरा खान 3 जनवरी को शादी के बंधन में बंधन में बंधेगी। मंगलवार को शादी की रश्में शुरू हो गई है। आयरा आमिर की पहली पत्नी रीना दत्ता की बेटी हैं।

विज्ञापन
Aamir khan daughter Ira and Nupur Shikhare wedding rituals begin Kiran Rao join celebration see pictures
आयरा खान और नुपुर शिखरे की शादी - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान की बेटी आयरा खान की शादी की रश्में और जश्न शुरु हो चुका है। आयरा आमिर की पहली पत्नी रीना दत्ता की बेटी हैं, जो अपने ब्वॉयफ्रेंड नुपुर शिखरे के साथ 3 जनवरी को शादी के बंधन में बंधेगी। दोनों ने बीते साल परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में सगाई की थी। इसके बाद अब शादी की रश्में शुरू हो चुकी हैं। मंगलवार को शादी से पहले की रश्मों के लिए आयोजित इस कार्यक्रम में आमिर की पूर्व पत्नी किरण राव और उनके बेटे आजाद राव भी मौजूद दिखें। 

Aamir khan daughter Ira and Nupur Shikhare wedding rituals begin Kiran Rao join celebration see pictures
किरण राव - फोटो : सोशल मीडिया

इरा खान ने इस कार्यक्रम का एक वीडियो अपने इंस्टग्राम स्टोरी पर शेयर किया। इसमें कार्यक्रम में शामिल मेहमान डाइनिंग टेबल पर एक साथ बैठे हुए दिखे, जहां उनके लिए महाराष्ट्रीयन भोजन परोसा गया था। वीडियो में आमिर की पूर्व पत्नी किरण राव ऑफ-व्हाइट ड्रेस में नजर आई।

Aamir khan daughter Ira and Nupur Shikhare wedding rituals begin Kiran Rao join celebration see pictures
आयरा खान और नुपुर शिखरे की शादी - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं अगले तस्वीर में इरा अपने दोस्त संग नजर आई, जिसमें वह लाल रंग की साड़ी में नजर आई। माथे पर बिंदी और गोल्डेन झुमके में आयरा बेहद खूबसूरत नजर आ रही थी। पार्टी में आयरा की दोस्त व लिटिल थिंग्स फेम एक्ट्रेस मिथिला पालकर भी नजर आईं। आयरा ने इनके साथ भी कई तस्वीरें शेयर की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Aamir khan daughter Ira and Nupur Shikhare wedding rituals begin Kiran Rao join celebration see pictures
आमिर खान और आयरा खान - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि इसी साल अक्टूबर एक साक्षात्कार के दौरान में आमिर खान ने खुद अपनी बेटी आयरा की शादी की पुष्टि की थी। उन्होंने बताया था कि बेटी इरा 3 जनवरी, 2024 को नुपुर से शादी करेगी। इसकी जानकारी देते हुए आमिर ने कहा था, 'मैं तो बड़ा इमोशनल होता हूं भाई, उस दिन मैं बहुत रोने वाला हूं ये तो तय है'। उन्होंने आगे कहा था, 'परिवार में अभी से चर्चा होने लगी है कि आमिर को संभालना उस दिन। क्योंकि मैं बहुत भावुक हूं। आमिर ने कहा था, ''मैं अपनी मुस्कान और आंसुओं पर काबू नहीं पा सकता हूं।'
Salman Khan Birthday: सलमान ने इस खास अंदाज में मनाया अपना 58वां बर्थडे, सितारों संग पार्टी की झलक आई सामने

विज्ञापन
Aamir khan daughter Ira and Nupur Shikhare wedding rituals begin Kiran Rao join celebration see pictures
आयरा खान और नुपुर शिखरे - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि आयरा खान के बॉयफ्रेंड नुपुर शिखरे ए चर्चित फिटनेस एक्सपर्ट और कंसल्टेंट हैं। वे आमिर खान के भी ट्रेनर रह चुके हैं और आयरा को भी फिटनेस ट्रेनिंग देते थे। कहा जाता है कि इस दौरान दोनों के बीच नजदिकियां बढ़ी और दोनों एक दूसरे को डेट करने लगें। गौरतलब है कि नुपुर बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन को भी ट्रेनर रह चुकें है। 
Year Ender 2023: शाहरुख नहीं, रणबीर नहीं, 2023 का ये है हीरो नंबर वन, पढ़िए किस नंबर पर रहे सलमान खान

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed