फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Box Office Collection Report: डंकी-सलार की रफ्तार हुई धीमी, जानें अन्य फिल्मों का कैसा रहा हाल?

Wed, 27 Dec 2023 09:08 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Wed, 27 Dec 2023 09:08 AM IST
विज्ञापन
Box Office Collection Report Dunki Salaar Aquaman and the Lost Kingdom Animal total earnings read Details here
सलार, डंकी, एक्वामैन 2, एनिमल - फोटो : सोशल मीडिया

एनिमल, सैम बहादुर के शानदार प्रदर्शन के बाद अब दिसंबर महीने में डंकी और सलार के बीच टक्कर देखने को मिल रही है। दोनों ही फिल्मों में अब तक बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कारोबार किया है। शाहरुख खान की फिल्म लोग परिवार के साथ देखने के लिए पहुंच रहे हैं। वहीं, एक्शन फिल्मों के शौकीन दर्शक प्रभास की फिल्म देखने के लिए सिनेमाघरों का रुख कर रहे हैं। दोनों फिल्मों के अलावा इस महीने एक्वामैन 2 भी रिलीज हुई है, लेकिन उसका प्रदर्शन अब तक उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा है। आइए जानते हैं कि मंगलवार के दिन किस फिल्म ने कितना कलेक्शन किया।


Year Ender 2023: शाहरुख नहीं, रणबीर नहीं, 2023 का ये है हीरो नंबर वन, पढ़िए किस नंबर पर रहे सलमान खान

Box Office Collection Report Dunki Salaar Aquaman and the Lost Kingdom Animal total earnings read Details here
डंकी - फोटो : सोशल मीडिया
डंकी

निर्देशक राजकुमार हिरानी अपनी शानदार फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। उनकी बनाई हर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अब तक सफल साबित हुई है। यही वजह है कि जब उन्होंने शाहरुख के साथ फिल्म बनाने की घोषणा की तो लोगों की उत्सुकता काफी ज्यादा बढ़ गई। 21 दिसंबर को रिलीज हुई डंकी का बॉक्स ऑफिस पर अब तक का प्रदर्शन अच्छा रहा है। वीकएंड के बाद भी टिकट खिड़की पर फिल्म मजबूती से टिकी है। मंगलवार को डंकी ने 10.25 करोड़ का कलेक्शन किया। इसके साथ ही फिल्म का कुल बिजनेस अब 140.2 करोड़ हो गया है।

Box Office Collection Report Dunki Salaar Aquaman and the Lost Kingdom Animal total earnings read Details here
सलार - फोटो : सोशल मीडिया
सलार

केजीएफ फेम निर्देशक प्रशांत नील और सुपरस्टार प्रभास की फिल्म सलार का लोगों को लंबे समय से इंतजार था। ओपनिंग डे पर फिल्म ने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए। क्रिसमस डे पर फिल्म ने 46.3 करोड़ का बिजनेस किया था। वहीं, मंगलवार को फिल्म ने 23.50 करोड़ का कलेक्शन किया। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई अब 278.90 करोड़ हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Box Office Collection Report Dunki Salaar Aquaman and the Lost Kingdom Animal total earnings read Details here
एक्वामैन एंड द लॉस्ट किंगडम रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
एक्वामैन 2

एक्वामैन एंड द लॉस्ट किंगडम भारत में अच्छा प्रदर्शन करने में नाकाम रही है। फिल्म को डंकी और सलार की वजह से काफी नुकसान झेलना पड़ा है। बीते दिन एक्वामैन 2 ने टिकट खिड़की पर महज  87 लाख का कारोबार किया। इसके साथ ही फिल्म का कुल कलेक्शन 13.51 करोड़ हो गया है।

विज्ञापन
Box Office Collection Report Dunki Salaar Aquaman and the Lost Kingdom Animal total earnings read Details here
एनिमल - फोटो : सोशल मीडिया
एनिमल

एक दिसंबर को रिलीज हुई एनिमल बॉक्स ऑफिस पर बंपर कमाई करने में सफल रही है। हालांकि, वक्त के साथ अब इसकी रफ्तार सुस्त पड़ चुकी है। मंगलवार को फिल्म ने एक करोड़ का कलेक्शन किया। अब फिल्म की कुल कमाई 539.02 हो चुकी है।
Year Ender 2023: शाहरुख नहीं, रणबीर नहीं, 2023 का ये है हीरो नंबर वन, पढ़िए किस नंबर पर रहे सलमान खान

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed