फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Salman Khan: कभी 75 रुपये कमाने वाले सलमान का आज इंडस्ट्री में चलता है सिक्का, सेट कर चुके हैं कई ट्रेंड

Wed, 27 Dec 2023 07:18 AM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Wed, 27 Dec 2023 07:18 AM IST
सार

सलमान खान का आज बॉलीवुड में सिक्का चलता है, लेकिन बहुत कम लोग ये जानते होंगे कि भाईजान की पहली कमाई महज 75 रुपये थी।

विज्ञापन
Salman Khan Birthday Special Unknown Facts About Tiger 3 Star career and Life Story know actor First Salary
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान का आज जन्मदिन है। भाईजान आज अपना 58वां जन्मदिन मना रहे हैं। सलमान खान के जन्मदिन के लिए उनके फैंस भी काफी उत्सुक रहते हैं। इंडस्ट्री में सलमान खान का अलग ही रुतबा है, इसलिए इन्हें बॉलीवुड का 'गॉडफादर' भी कहा जाता है। आज करोड़ों में राज करने वाले भाईजान की पहली कमाई 75 रुपये थी। सलमान बॉलीवुड के मोस्ट एलिजिबल बैचरल माने जाते हैं। फैंस उनकी जिंदगी से जुड़ी बातें जानने में खूब दिलचस्पी दिखाते हैं। तो आज उनके जन्मदिन के मौके पर उनके जीवन और करियर से जुड़ी कुछ अहम बातें जानते हैं।

Salman Khan Birthday Special Unknown Facts About Tiger 3 Star career and Life Story know actor First Salary
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

सलमान खान का जन्म 27 दिसंबर 1965 को बॉलीवुड के मशहूर लेखक सलीम खान के घर पर हुआ था। सलमान का जन्मदिन उनके चाहने वालों के लिए किसी त्योहार से कम नहीं होता है। बिग बॉस 17 के वीकेंड का वार एपिसोड में भी सलमान का जन्मदिन बेहद ही खास अंदाज में मनाया गया। सलमान खान ने वर्ष 1988 में फिल्म 'बीवी हो तो ऐसी' से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा। इसमें उन्होंने सपोर्टिंग रोल किया था। सलमान खान का आज बॉलीवुड में सिक्का चलता है, लेकिन बहुत कम लोग ये जानते होंगे कि भाईजान की पहली कमाई महज 75 रुपये थी। 

Corporate Booking Animal: प्रणय रेड्डी का कॉरपोरेट बुकिंग पर बड़ा बयान, एनिमल से पहले आईं फिल्मों को खूब लपेटा

Salman Khan Birthday Special Unknown Facts About Tiger 3 Star career and Life Story know actor First Salary
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

सलमान खान ने एक बार बताया था कि उनकी पहली कमाई मात्र 75 रुपये थी, जो उन्हें ताज होटल में नाचने के बदले मिली थी। सलमान ने बताया था कि ताज होटल में हो रहे एक शो में उनका दोस्त भी डांस कर रहा था तो वह उनको भी ले गया था। सलमान ने बैकग्राउंड डांसर के रूप में काम किया था, तब उनको इसके लिए 75 रुपए मिले थे। 

फोर्ब्स इंडिया के कवर पर छाईं करीना

विज्ञापन
विज्ञापन
Salman Khan Birthday Special Unknown Facts About Tiger 3 Star career and Life Story know actor First Salary
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड इंडस्ट्री में भाईजान ने कई ट्रेंड सेट किए हैं। सलमान खान को इंडस्ट्री में उनकी शानदार फिजिक्स और बॉडी के लिए भी जाना जाता हैा। उन्होंने कई बॉलीवुड सितारों को फिट रहने के लिए प्रेरित भी किया है। वहीं, शर्टलेस होकर फिल्मों में बॉडी फ्लॉन्ट करने का ट्रेंड भी सलमान खान से ही आया है। सलमान के सेट किए गए इन ट्रेंड्स को भी आज भी उनके चाहने वाले फॉलो करते हैं।

विज्ञापन
Salman Khan Birthday Special Unknown Facts About Tiger 3 Star career and Life Story know actor First Salary
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्मों के अलावा सलमान खान को पेंटिंग का भी बेहद शौक है। उनकी बनाई पेंटिंग उनके को-स्टार और एक्टर आमिर खान भी खरीद चुके हैं। इसके अलावा सलमान गाना भी गाते हैं और फिल्में भी लिखते हैं। फिल्म 'बाघी', 'चंद्रमुखी' और 'वीर' सलमान खान ने खुद लिखी हैं। 

अरबाज से पहले इन सेलेब्स ने अधेड़ उम्र में रचाई दूसरी शादी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed