{"_id":"6327542f90368f1e424f0ec0","slug":"karan-johar-explain-logic-behind-brahmastra-google-map-in-ashram-scene","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Karan Johar: 'ब्रह्मास्त्र' में गूगल मैप के लॉजिक पर यूजर ने उठाए सवाल, करण जौहर ने दिया माकूल जवाब","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Karan Johar: 'ब्रह्मास्त्र' में गूगल मैप के लॉजिक पर यूजर ने उठाए सवाल, करण जौहर ने दिया माकूल जवाब
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शशि सिंह
Updated Sun, 18 Sep 2022 11:16 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
करण जौहर, ब्रह्मास्त्र
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अभिनेता रणबीर कपूर और अभिनेत्री आलिया भट्ट की फिल्म ब्रह्मास्त्र का कलेक्शन शानदार जा रहा है। फिल्म की सफलता से स्टार कास्ट के साथ ही निर्माता और निर्देशक भी काफी खुश हैं। करण जौहर द्वारा प्रोड्यूस की गई और अयान मुखर्जी द्वारा निर्देशित इस फिल्म में आधुनिक समय में पौराणिक कथाओं को जोड़ते हुए कहानी दिखाई गई है। सोशल मीडिया पर पहले से ही फिल्म का लगातार बहिष्कार किया जा रहा है। अब एक यूजर ने फिल्म ब्रह्मास्त्र के एक सीन में गूगल मैप के लॉजिक को लेकर सवाल उठाए तो करण जौहर ने भी बिना देर किए तुरंत इसका जवाब दिया।
2 of 4
करण जौहर
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
ट्विटर पर एक यूजर ने ब्रह्मास्त्र के एक सीन पर सवाल उठाते हुए लिखा- कि आखिर आश्रम के पीछे का सीक्रेट और गूगल मैप में आश्रम का एड्रेस कैसे मिल गया। इस तरह के लॉजिक देकर ब्रह्मास्त्र ने 300 करोड़ भी कमा डाले हैं। यही है इंडियन क्रिएटिविटी? अब यूजर के इस सवाल के समझने के लिए आपको बताते हैं कि आखिर ब्रह्मास्त्र का वो दृश्य क्या है।
3 of 4
करण जौहर
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म ब्रह्मास्त्र में एक दृश्य के दौरान दिखाया गया है कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट आश्रम का एक गुप्त रास्ता खोज रहे होते हैं। जहां ब्रह्मांश नाम की एक गुप्त सोसाइटी है। इस सीन में दिखाया गया है कि अभिनेता नागार्जुन इस काम में दोनों की मदद करते हैं और फिर वह मिलकर गूगल मैप का सहारा लेकर आश्रम खोजते हैं। अब यूजर के सवाल पर करण जौहर ने इस सीन के बारे में पूरी स्पष्टता दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
करण जौहर
- फोटो : सोशल मीडिया
करण जौहर ने अपने ट्विटर अकाउंट से यूजर के ट्वीट को कोट करते हुए लिखा- "वह गुरु भी वास्तविक दुनिया में अन्य व्यक्तियों की तरह रह रहे हैं....किसी को नहीं पता कि वह ब्रह्मांश के लीडर हैं और उनका घर अस्त्रों का है....इसलिए वास्तविक दुनिया में उनके नाम के साथ उनका पता गूगल मैप्स पर है!"
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।