फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

क्या करण जौहर ने की इस क्रिकेटर के सेलेक्शन में मदद, अचानक मिली वर्ल्ड कप टीम में जगह

Thu, 18 Apr 2019 11:27 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Thu, 18 Apr 2019 11:27 AM IST
विज्ञापन
karan johar helped cricketer vijay shankar for world cup team selection
karan johar - फोटो : file photo

करण जौहर और क्रिकेट, पिछले कुछ समय से दोनों की चर्चा एक साथ हो रही है। इस बार मामला वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया के सेलेक्शन से जुड़ा है। कहा जा रहा है करण जौहर की वजह से एक क्रिकेटर को टीम इंडिया में जगह मिल गई है। आगे की स्लाइड में चलिए बताते हैं कि आखिर पूरा माजरा क्या है।

karan johar helped cricketer vijay shankar for world cup team selection
vijay shankar - फोटो : file photo

30 मई से शुरू होने जा रहे वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया का एलान कर दिया गया है। सेलेक्ट हुए क्रिकेटर्स में तमिलनाडु के 28 वर्षीय ऑलराउंडर विजय शंकर के नाम की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है। विजय शंकर ने इसी साल जनवरी में वनडे में डेब्यू किया था और 3 महीने के अंदर ही चयनकर्ताओं ने उन्हें वर्ल्ड कप टीम में जगह दी। 

karan johar helped cricketer vijay shankar for world cup team selection
vijay shankar - फोटो : social media

वर्ल्ड कप टीम में जगह पाना किसी भी क्रिकेटर के लिए सपना होता है। विजय शंकर के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ है। उनकी कड़ी मेहनत तो इसके पीछे है, साथ ही फिल्ममेकर करण जौहर का भी इसमें बड़ा हाथ है। आपको याद होगा कि 6 जनवरी को प्रसारित हुए कॉफी विद करण के एक एपिसोड ने काफी जोर पकड़ा था। उस एपिसोड में करण जौहर ने क्रिकेटर केएल राहुल और हार्दिक पांड्या को आमंत्रित किया था जो कि लगातार टीम इंडिया के साथ खेल रहे थे। हालात तब बदल गए जब शो में पहुंचकर दोनों ने महिलाओं को लेकर कई आपत्तिजनक टिप्पणी की।

विज्ञापन
विज्ञापन
karan johar helped cricketer vijay shankar for world cup team selection
vijay shankar - फोटो : social media

सोशल मीडिया समेत हर जगह हार्दिक पांड्या और केएल राहुल की काफी आलोचना हुई। मामला यही नहीं थमा, उन पर कुछ समय के लिए बैन भी लगाया गया। नतीजा ये रहा कि पांड्या की जगह टीम में विजय शंकर को लिया गया। विजय शंकर ने 18 जनवरी को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे में डेब्यू किया हालांकि उन्हें बैटिंग का मौका नहीं मिल पाया था। इसके बाद न्यूजीलैंड दौरे पर वो अपनी बैटिंग से सभी को प्रभावित करने में कामयाब रहे और वर्ल्ड कप टीम में जगह मिली।

विज्ञापन
karan johar helped cricketer vijay shankar for world cup team selection
Koffee with Karan - फोटो : instagram

विजय शंकर अचानक मिले इस मौके का फायदा उठाने में कामयाब रहे और अपने खेल से खुद को साबित किया। इस बात को अनदेखा नहीं किया जा सकता है कि कॉफी विद करण के शो की वजह से उन्हें टीम में पांड्या की जगह मौका दिया।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed