{"_id":"5bc44f73bdec22694123c052","slug":"karan-johar-koffee-with-karan-6-aamir-khan-to-appear-alone-on-the-show","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'कॉफी विद करण' में सिंगल एंट्री लेंगे आमिर खान, देंगे फिल्म से जुड़े कई सवालों के जवाब","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'कॉफी विद करण' में सिंगल एंट्री लेंगे आमिर खान, देंगे फिल्म से जुड़े कई सवालों के जवाब
Mon, 15 Oct 2018 01:57 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 15 Oct 2018 01:57 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Koffee With Karan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
करण जौहर का मशहूर टॉक शो 'कॉफी विद करण' का छठवां सीजन जल्द शुरू होने वाला है। इसका टीजर पहले ही रिलीज हो चुका है। इस बार शो में आलिया भट्ट- दीपिका पादुकोण, सारा अली खान-सैफ अली खान, अर्जुन कपूर-जाह्नवी कपूर बतौर जोड़ी गेस्ट एंट्री करेंगे। शो का पहला एपिसोड शूट हो चुका है। इसकी गेस्ट बनीं आलिया भट्ट और दीपिका पादुकोण।
2 of 5
koffee with Karan
कॉफी विद करण का हर सीजन चर्चा में रहता है। छोटे पर्दे के इस शो में करण एक ऐसे इंसान की भूमिका में होते हैं जिसे गलत सवाल पूछने की आदत है। उनके तीखे सवालों के जवाब में कलाकार अपने निजी जीवन के कई राज दर्शकों के सामने खोलते हैं। कई बार ये राज बड़े ही चौंकाने वाले होते हैं।
3 of 5
aamir khan
इस बार भी दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है सीजन 6 के पहले एपिसोड का। एपिसोड जल्द ही टीवी पर आने वाला है। खबरों के मुताबिक मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान भी शो के गेस्ट बनेंगे। आमिर बिना किसी जोड़ी के यानी सिंगल एंट्री करेंगे। उनकी मल्टी स्टारर फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' जल्द ही रिलीज होने वाली है। उम्मीद है कि वे फिल्म से जुड़े अपने एक्सपीरिएंस को शो में शेयर करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
koffee with karan
बता दें इससे पहले भी आमिर करण के शो का हिस्सा बन चुके हैं। सीजन 5 में आमिर अपनी फिल्म 'दंगल' के कोस्टार्स के साथ आए थे वहीं सीजन 4 में आमिर अपनी पत्नी किरण राव के साथ शो का हिस्सा बने थे।
विज्ञापन
5 of 5
koffee with Karan
आपको बता दें करण जौहर का यह खास टीवी टॉक शो साल 2004 में पहली बार प्रसारित हुआ था। शो के कई नामों का खुलासा तो हो चुका है फिलहाल इंतजार करण जौहर की ओर से आधिकारिक एलान का है कि वे और किन हस्तियों को इस बार शो में बुलाने वाले हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।