फिल्म मेकर करण जौहर ना केवल बॉलीवुड में एक के बाद एक हिट देने के लिए जाने जाते हैं, बल्कि टीवी की दुनिया में भी वह लगातार एक्टिव रहते हैं और किसी ना किसी शो में जज या होस्ट के रूप में देखे जाते हैं। उनका 'कॉफी विद करण' चैट शो काफी पॉपुलर है। हर स्टार इस शो में एक बार तो जरूर आना चाहता है। करण जौहर की यह खासियत है कि बड़े स्टार्स भी अपने गहरे राज बड़ी आसानी से नेशनल टीवी पर बोल जाते हैं।
खत्म हुआ इंतजार, जानें कब से शुरू होने जा रहा है करण जौहर का ये फेमस चैट शो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक सीजन खत्म होते ही फैंस इस शो के दूसरे सीजन का इंतजार करने लग जाते हैं। काफी समय से चर्चा थी कि जल्द ही इस शो का प्रसारण शुरू हो जाएगा। अब ट्रेड एनालिस्ट रमेश बाला ने इससे जुड़ी जानकारी शेयर की है। उन्होंने ट्वीट कर बताया कि 'करण जौहर का कॉफी विद करण का अगला सीजन इसी साल सितंबर से ऑन एयर होगा।'
The Popular TV Chat show - @karanjohar 's #KoffeeWithKaran 's next season will be back on air from September of this year.. pic.twitter.com/aTFsj3VYMM
यह इस शो का छठा सीजन होगा। इससे पहले 5 सीजन आ चुके हैं। सीजन 5 के दौरान कंगना रनौत की नेपोटिज्म कंट्रोवर्सी काफी चर्चा में रही थी। यही नहीं शो के बाद भी करण जौहर और कंगना रनौत ने एक दूसरे पर निशाना साधने से कभी नहीं चूके हालांकि बाद में दोनों स्टार प्लस पर आने वाले शो 'इंडियाज नेक्स्ट सुपरस्टार' में साथ दिखे थे। कंगना इस शो में बतौर गेस्ट आई थीं जबकि करण जौहर शो के जज थे।
कंगना से शो के सेट पर सवाल पूछा गया था कि करण शो में अपने खास दोस्तों को आमंत्रित करने पर क्या सर्व करते हैं। तभी कंगना ने झट से जवाब दिया करण शो में अपने गेस्ट को जहर देते हैं। कंगना ने हंसते हुए इस बात का जवाब दिया। कंगना आगे कहती हैं, 'जहर पिलाता है मुझसे पूछो।' बता दें, कंगना ने 'कॉफी विद करण' में करण को मूवी माफिया कहा था।