फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कपिल शर्मा ने फिर ट्विटर पर निकाली भड़ास, सुनील ग्रोवर के बाद इस स्टार के बारे में बोली ये बात

Sun, 25 Mar 2018 10:02 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 25 Mar 2018 10:02 AM IST
विज्ञापन
kapil sharma clarified about his show cancel and tiger shroff appearing as guest
कपिल शर्मा

कपिल शर्मा का शो आज यानी 25 मार्च से शुरू होने वाला है। शो के पहले गेस्ट अजय देवगन होंगे। अजय कपिल के शो में अपनी फिल्म 'रेड' का प्रमोशन करेगं। हाल ही में खबर आई थी कि कपिल शर्मा के शो की शूटिंग कैंसिल हो गई है और टाइगर श्रॉफ बिना शूटिंग किए ही लौट गए। 

kapil sharma clarified about his show cancel and tiger shroff appearing as guest
कपिल शर्मा

इस पर कपिल शर्मा ने ट्वीट कर बयान दिया है। उन्होंने कहा, 'टाइगर दूसरे एपिसोड के लिए कभी शूटिंग ही नहीं करने वाले थे। इसलिए शूट कैंसिल होने का सवाल ही पैदा नहीं होता। कुछ तो सही जानकारी दिया करो यार। ट्विटर क्या अब सिर्फ सफाई देने के लिए रह गया है?।'

kapil sharma clarified about his show cancel and tiger shroff appearing as guest
कपिल शर्मा

इतना ही नहीं कपिल ने टाइगर को उनकी आने वाली फिल्म 'बागी 2' के लिए बधाई भी दी। उन्होंने लिखा, 'मेरे भाई टाइगर श्रॉफ को 'बागी 2' के लिए शुभकामनाएं। हम जल्द ही मिलेंगे। आपको बहुत सारा प्यार।' बता दें कि शूट कैंसिल होने वाली बात पर लोगों ने फिर से कपिल का मजाक बनाना शुरू कर दिया था।



 

विज्ञापन
विज्ञापन
kapil sharma clarified about his show cancel and tiger shroff appearing as guest
कपिल शर्मा

कहा जा रहा था कि टाइगर अपनी फिल्म 'बागी 2' के प्रमोशन के लिए शो में आने वाले थे। लेकिन किसी टेक्निकल खराबी की वजह से शूट कैंसिल हो गया। इसलिए टाइगर काफी नाराज हुए और बिना शूटिंग किए ही चले गए। नया शो आने से पहले कपिल किसी भी तरह की निगेटिव पब्लिसिटी नहीं चाहते हैं। इसलिए उन्होंने ट्वीट कर जवाब दिया।

विज्ञापन
kapil sharma clarified about his show cancel and tiger shroff appearing as guest
कपिल शर्मा

बता दें कि इससे पहले नए शो को लेकर कपिल शर्मा की सुनील ग्रोवर से भी लड़ाई हो गई थी। सुनील ने अपने फैंस के पूछने पर बताया था कि वो कपिल के शो का हिस्सा नहीं बनेंगे। उन्होंने कपिल के फोन का इंतजार किया लेकिन कोई कॉल नहीं आई तो अब वो दूसरा शो साइन कर चुके हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed