फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दुबई से लौटते ही बेटी की जिस बात पर भावुक हुए करण जौहर, ट्वीट में लिख डाली

Mon, 02 Apr 2018 08:01 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 02 Apr 2018 08:01 AM IST
विज्ञापन
karan johar mini meltdown when daughter roohi says papa
karan johar

करण जौहर ने हाल ही में अपनी मां हीरू जौहर का जन्मदिन मनाया। उनके जन्मदिन पर करण जौहर ने खास तौर पर तैयारियां की थी। इस दौरान बॉलीवुड के कई सेलिब्रिटीज पहुंचे। करण जौहर अपनी मां के बेहद करीब है कई मौकों पर वह इसका जिक्र करते आए हैं। करण अपनी मां से जितना प्यार करते हैं उतना ही अपने बच्चों से भी। 

karan johar mini meltdown when daughter roohi says papa
Karan Johar

करण जौहर के दोनों बच्चे यश और रूही उनके बेहद करीब हैं। करण जौहर ने ट्वीट कर बताया कि, 'उसने पहली बार मुझे पापा कहा.. मेरे लिए यह खुशी का पल है।' मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक करण जौहर अपने बिजी शेड्यूल से जब दुबई से वापस लौटे तो उनकी बेटी ने उन्हें देखा और देखकर पापा कहा। इसे सुनने के बाद करण जौहर बेहद इमोशनल हो गए और उन्होंने ट्वीट किया।
 



 

karan johar mini meltdown when daughter roohi says papa
karan johar

करण जौहर के बेटे यश जौहर और बेटी रूही हाल ही में एक साल के हुए हैं, उनके जन्मदिन के मौके पर करण ने एक ग्रैंड पार्टी का आयोजन किया था जिसमें बॉलीवुड के सभी स्टार इकट्ठे हुए थे। पार्टी में स्टार किड्स शामिल हुए जिसमें सैफ और करीना के बेटे तैमूर, अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की बेटी आराध्या, शाहरुख खान के बेटे अबराम के साथ कई और बच्चे इस पार्टी का हिस्सा बने।

विज्ञापन
विज्ञापन
karan johar mini meltdown when daughter roohi says papa
KARAN JOHAR - फोटो : SELF

फिल्मों की बात करें तो करण जौहर इन दिनों अपनी फिल्म 'शिद्दत' में बिजी हैं। श्रीदेवी के निधन के बाद इस फिल्म में अब उनका रोल माधुरी दीक्षित करेंगी। फिल्म का निर्देशन अभिषेक बर्मन करेंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed