{"_id":"5c8e130bbdec2214107d0526","slug":"karan-johar-not-celebrated-holi-because-of-abhishek-bachchan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अभिषेक ने करण जौहर के साथ बचपन में की थी ऐसी हरकत, आज तक दोबारा नहीं खेली होली","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अभिषेक ने करण जौहर के साथ बचपन में की थी ऐसी हरकत, आज तक दोबारा नहीं खेली होली
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Sun, 17 Mar 2019 03:01 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
karan johar, abhishek bachchan
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
देशभर में रंगों का त्योहार होली की धूम है। बॉलीवुड सितारे भी पूरे उल्लास के साथ होली को सेलिब्रिट करते हैं लेकिन क्या आपको पता है कि फिल्ममेकर करण जौहर होली नहीं मनाते हैं। करण जौहर के बगैर बॉलीवुड की पार्टियां अधूरी मानी जाती हैं। वो खुद भी किसी ना किसी वजह से ऐसी पार्टियां आयोजित करते हैं जहां सेलिब्रिटीज का जमावड़ा लगता है। ऐसे में अगर करण जौहर होली जैसे त्योहार को सेलिब्रिट ना करे काफी आश्चर्य की बात है।
2 of 5
karan johar
- फोटो : file photo
करण जौहर ने इसका खुलासा खुद किया था। बचपन के एक अनुभव को याद करते हुए उन्होंने बताया कि आखिर वो क्यों होली नहीं खेलते हैं। इसके लिए करण जौहर ने अभिषेक बच्चन को जिम्मेदार ठहराया। अभिषेक की एक हरकत की वजह से वो फिर कभी होली नहीं खेले।
3 of 5
karan johar
- फोटो : file photo
करण जौहर ने बताया कि 'जब मैं बहुत छोटा था तो अमिताभ बच्चन के घर मनाई जाने वाली होली में हिस्सा लेने पहुंचा। मुझे रंगों की होली खेलना पसंद नहीं था। जैसे ही मैं अमिताभ बच्चन के घर पहुंचा अभिषेक ने अचानक मुझे पानी से भरे पूल में फेंक दिया। इस घटना के बाद मैं इतना डर गया कि फिर कभी होली नहीं खेली।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
r k studio holi
- फोटो : file photo
बॉलीवुड में एक जमाने में राज कपूर द्वारा आरके स्टूडियो में खेली जाने वाली होली काफी फेमस थी। सुभाष घई होली में भांग घोलते थे और अमिताभ हर आदमी को गले लगाते थे। रंगों से भरे टैंक में हर किसी को फेंक दिया जाता था। उस होली में कोई भी बचकर नहीं निकल पाता था।
विज्ञापन
5 of 5
r k studio holi
- फोटो : file photo
आर के स्टूडियो में होली उत्सव का मतलब भांग और फूड फेस्टिवल था। आर के स्टूडियो में अस्थायी रूप से कुंआ बनाया गया था। जिसमें हर किसी को डुबकी लगाने पर मजबूर कर दिया जाता था, जबरन इस कुएं में सबको डाला जाता था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।