बॉलीवुड में ऐसा माना जाता है कि फिल्ममेकर करण जौहर के बगैर कोई भी पार्टी अधूरी है। यही नहीं करण खुद भी अक्सर हाउस पार्टी करते हुए नजर आते हैं। बीते शनिवार को उन्होंने अपने घर पर एक पार्टी का आयोजन किया जिसमें दीपिका पादुकोण, मलाइका-अर्जुन, रणबीर कपूर, विक्की कौशल, वरुण धवन, शाहिद कपूर, जोया अख्तर और अयान मुखर्जी दिखे। वीडियो सामने आने के बाद अब करण जौहर समेत इन सितारों को ट्रोल किया जा रहा है।
क्या करण जौहर की पार्टी में नशे में धुत थे ये सेलिब्रिटीज? वीडियो देख यूजर्स ने उठाए सवाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वीडियो में सभी सितारे जिस हालत में नजर आ रहे हैं उसके बाद यूजर्स का कहना है कि सभी नशे में धुत हैं। यही नहीं कई यूजर्स का तो कहना है कि विक्की कौशल का रिएक्शन ऐसा है जैसे वो ड्रग्स लेकर बैठे हों।

विक्की कौशल के पास डायरेक्टर अयान मुखर्जी बैठे हुए हैं। जैसे ही कैमरा उनके पास आता है वो हाथ से पीछे कुछ छुपाते हुए नजर आए। यूजर्स ने अयान मुखर्जी को लेकर सवाल उठाया कि आखिर वो अचानक क्या छुपा रहे हैं।
A post shared by Karan Johar (@karanjohar) on
एक यूजर ने लिखा कि 'विक्की कौशल आपको ड्रग्स का प्रचार नहीं करना चाहिए। पर्दे पर रोहित सूरी का किरदार निभाते हुए देखकर बहुत से युवा आपको फॉलो करते हैं।'
@vickykaushal09 u shd not advertise drugs..u r the embodiment of a glorious soldier.. Drink ..its your right but pls don't advertise.. People see that particular major rohit suri in you and follow u to the high.. So please keeing the youths in mind.. U shd refrain from it..!!
करण की पार्टी में एक्स कपल रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण को देखना दिलचस्प था। यूजर्स ने रणबीर और दीपिका को भी खरी खोटी सुनाई और कहा कि 'दीपिका तुम रणबीर कपूर की वजह से डिप्रेशन में चली गई थी और अब तुम उसके साथ मस्ती कर रही हो।'
Boycott these alcoholics and drugged people . We were thinking that they r our idiol but no they r shame of nation .disgusting group @deepikapadukone u were in depression when nshedi ranbir Kapoor left u & again u r mad to be with him chii @karanjohar gay https://t.co/uwtkzZQ3qD