{"_id":"5d410a828ebc3e6cb20d0a95","slug":"salman-khan-cycling-at-red-fort-delhi-share-video-on-instagram","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में लाल किले के बाहर सलमान ने चलाई साइकिल, वीडियो में इस अंदाज में दिखे 'दबंग'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
दिल्ली में लाल किले के बाहर सलमान ने चलाई साइकिल, वीडियो में इस अंदाज में दिखे 'दबंग'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Wed, 31 Jul 2019 11:03 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
salman khan
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सुपरस्टार सलमान खान इन दिनाें अपनी अगली फिल्म 'दबंग 3' की शूटिंग कर रहे हैं । इस बीच सलमान खान का एक वीडियो सामने आया है । इस वीडियाे में सलमान लाल किले के सामने साइकिल चलाते दिख रहे हैं । सलमान ने सफेद पायजामा-कुर्ता पहना हुआ है । उनके आस-पास बॉडीगार्ड और पुलिसवाले नजर आ रहे हैं ।
2 of 5
salman khan
- फोटो : social media
वीडियो को सलमान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है । फैंस सलमान के इस वीडियो को बहुत पसंद कर रहे हैं । 20 घंटे में वीडियो को 28 लाख से ज्यादा लाइक मिल चुके हैं । इस वीडियो से पहले सलमान ने संजय दत्त को बर्थडे विश करते हुए 28 साल पुरानी तस्वीर शेयर की थी । इस फोटो के साथ सलमान ने लिखा, 'हैप्पी बर्थडे बाबा' ।
3 of 5
sanjay dutt
- फोटो : social media
ये तस्वीर फिल्म 'साजन' की शूटिंग के दौरान की लग रही है । ये फिल्म 1991 में आई थी । फिल्म में सलमान और संजय दत्त ने साथ काम किया था । इसके अलावा माधुरी दीक्षित भी लीड रोल में थीं । सलमान और संजय दत्त की दोस्ती के किस्से मशहूर हैं । जब सलमान का करियर डामाडोल हो रहा था तो संजय दत्त ने ही उनकी मदद की थी ।
A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan) on
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
बॉलीवुड
- फोटो : Amar Ujala
सलमान की 'दबंग 3' की बात करें तो इस फिल्म को प्रभुदेवा डायरेक्ट कर रहे हैं । फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा लीड एक्ट्रेस हैं । अरबाज खान फिल्म में 'मक्खी' का रोल निभाएंगे । फिल्म के प्रोड्यूसर भी अरबाज हैं । इस बार दबंग 3 से साईं मांजरेकर बॉलीवुड डेब्यू करेंगी। साईं, महेश मांजरेकर की बेटी हैं । वो फिल्म में छोटे चुलबुल पांडे से रोमांस करती नजर आ सकती हैं।
विज्ञापन
5 of 5
सलमान खान
- फोटो : सोशल मीडिया
इसके अलावा संजय दत्त अपने टीवी रियलिटी शो 'नच बलिये' को लेकर भी चर्चा में हैं । इस शो को सलमान प्रोड्यूस कर रहे हैं । शो के पहले एपिसोड में सलमान जज बनकर भी पहुंचे थे । इसके अलावा शो की जोडि़यों में उर्वशी ढोलकिया अपने एक्स ब्वॉयफ्रेंड अनुज सचदेव के साथ डांस करने को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।