राहुल बोस बॉलीवुड के उन एक्टर्स में से हैं जो अलग तरह की फिल्में करने के लिए जाने जाते हैं। इन दिनों राहुल 2 केले के बिल को लेकर बनाए गए वीडियो की वजह से चर्चा में बने हुए हैं। 22 जुलाई को पांच सितारा होटल जेडब्ल्यू मैरियट में उन्हें 2 केले के लिए 442 रुपये का बिल बनाकर दे दिया गया। मामला बढ़ने के बाद होटल पर 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया लेकिन अब फेडरेशन ऑफ होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन ऑफ इंडिया (FHRAI) ने जेडब्ल्यू मैरियट का समर्थन किया है और कीमत को सही ठहराया है।
थमता नहीं दिख रहा राहुल बोस के 2 केलों का विवाद, इस वजह से देना पड़ा 442 रुपये का बिल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फेडरेशन ऑफ होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन ऑफ इंडिया के उपाध्यक्ष जीएस कोहली ने कहा है कि 'होटल में कोई भी चीज सस्ते में नहीं मिलती है। शहरों में सड़क किनारे बिकने वाली 10 रुपये की कॉफी भी 250 रुपये की हो जाती है। होटल सामान को केवल खरीदते नहीं है, बल्कि सेवा, गुणवत्ता, कटलरी, साफ सुथरा फल देते हैं, जिसके लिए इतना पैसा ग्राहक से चार्ज करना वाजिब है।'
Vice-Pres,Federation of Hotel&Restaurant Assn of India: Unlike retail store where bananas can be purchased at market price,hotel offers service,quality,cutlery,sanitized fruit,ambience¬ commodity alone. Coffee at ₹10 at roadside stall could be served at ₹250 in luxury hotel. https://t.co/CNmKGonjLk
— ANI (@ANI) July 30, 2019
शोकॉज नोटिस के बाद शनिवार तक होटल मैनेजमेंट को दो केलों के लिए भारी भरकम कीमत वसूलने पर जवाब देना था लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। जिसके बाद एक्साइज एंड टैक्सेशन डिपार्टमेंट ने होटल पर 25 हजार रुपये जुर्माना ठोक दिया। बता दें कि राहुल बोस ने जिम के दौरान दो केलों का ऑर्डर दिया था, जिसका बिल 442.50 रुपये दिया गया।
इस पर नाराजगी जाहिर करते हुए बोस ने ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा- ‘आपको यकीन करने के लिए इसे देखना होगा। कौन कहता है कि फल आपके लिए नुकसानदेह नहीं हैं? आप यह होटल से पूछिए।' एक्टर ही नहीं सोशल मीडिया यूजर्स भी इस पर हैरानी जताई। कुछ यूजर्स ने दो केलों के लिए इतने ज्यादा पैसे चार्ज करने पर सवाल खड़े किए।