सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

ब्वॉयफ्रेंड की मौत के एक महीने बाद भी सदमे में संजय दत्त की बेटी, दुख से उबरने के लिए किया ये काम

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Wed, 31 Jul 2019 08:02 AM IST
विज्ञापन
sanjay dutt daughter trishala dutt tries to move after boyfriend death
trishala - फोटो : social media

बीते 2 जुलाई को संजय दत्त की बेटी त्रिशाला के ब्वॉयफ्रेंड का अचानक निधन हो गया था। घटना के बाद त्रिशाला पूरी तरह टूट गई थीं। उन्होंने सोशल मीडियो पर पोस्ट लिखकर फॉलोवर्स को इसकी जानकारी दी थी। त्रिशाला अब इस दर्द से उबरने की कोशिश कर रही हैं। 

Trending Videos
sanjay dutt daughter trishala dutt tries to move after boyfriend death
trishala - फोटो : social media

दरअसल, हाल ही में त्रिशाला अपनी एक दोस्त की बहन की शादी में पहुंची थीं। त्रिशाला ने अपने इंस्टाग्राम पर खुद की एक तस्वीर शेयर की और इमोशनल पोस्ट लिखा- 'अपने नजदीकी दोस्त की बहन की शादी में शामिल होने के लिए ख़ुद को राजी करने, तैयार होने और मुस्कुराने के लिए मुझे अंदर से बहुत ताकत लगानी पड़ी। मैं एक करीबी दोस्त की शादी में पहुंची हूं। मेरा दोस्त और दुल्हन दोनों ही बहुत खूबसूरत लग रहे थे।'

विज्ञापन
विज्ञापन
sanjay dutt daughter trishala dutt tries to move after boyfriend death
trishala - फोटो : social media

त्रिशाला आगे लिखती हैं कि 'मेरे लिए बीते कुछ हफ्ते बहुत मुश्किल भरे रहे हैं और मैं खुद को संभालने की पूरी कोशिश कर रही हूं। मैं उसे बहुत याद करती हूं। मैं उससे बहुत प्यार करती हूं। वो मुझे उतना ही चाहता था जितना मैं उसे।' 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

It took every fiber in my being to pick myself up, get ready, smile, & attend a phenomenal wedding this weekend of one of my closest friends beautiful sister. My bestie looked exceptionally stunning & the bride looked breathtakingly beautiful. These few weeks have been excruciating for me but I’m doing my best to be okay. I miss him SO much 💔 I love him so much. He adored me just as much as I adored him. Thank you @experience.fp & @mua_mar for coming all the way from Los Angeles & Las Vegas just to cheer me up & make me look & feel beautiful. You create magic together & as always, I’m very grateful for you both. Thank You 💛

A post shared by 🧿 Trishala Dutt (@trishaladutt) on

sanjay dutt daughter trishala dutt tries to move after boyfriend death
trishala - फोटो : social media

तस्वीर में त्रिशाला ने येलो कलर का स्लिट गाउन पहना हुआ है और हाई हील्स कैरी किए। त्रिशाला के इस पोस्ट पर फैंस खूब कमेंट्स कर रहे हैं और उन्हें स्ट्रॉन्ग वूमेन से लेकर गॉर्जियस बता रहे हैं। त्रिशाला के ब्वॉयफ्रेंड की अचानक मौत की खबर जिसने भी सुनी हर कोई हैरान रह गया।

विज्ञापन
sanjay dutt daughter trishala dutt tries to move after boyfriend death
sanjay and trishala - फोटो : social media

त्रिशाला, संजय दत्त और उनकी पहली पत्नी ऋचा शर्मा की बेटी हैं। त्रिशाला जब 8 साल की थीं उनकी मां का निधन हो गया था जिसके बाद वो अपनी मौसी के पास रहने न्यूयॉर्क चली गई थीं। त्रिशाला अपनी पढ़ाई न्यूयॉर्क से ही कर रही हैं और उनका फिल्म इंडस्ट्री में आने का कोई इरादा नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed