सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

मुमताज के जन्मदिन और गुरु रंधावा पर हमला सहित मनोरंजन जगत की ये हैं 5 बड़ी खबरें

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Wed, 31 Jul 2019 12:19 AM IST
विज्ञापन
Mumtaz birthday to Nach Baliye 9 first elimination these are top 5 bollywood news
mumtaz, rafi, guru randhawa - फोटो : social media
एक्ट्रेस मुमताज आज मना रही हैं अपना जन्मदिन

हिंदी सिनेमाजगत में अदाकारी का लोहा मनवाने वाली एक्ट्रेस मुमताज का 31 जुलाई को जन्मदिन है। उन्होंने बतौर चाइल्ड एक्ट्रेस अपने करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म का नाम सोने की चिड़िया था। इसके बाद बतौर लीड एक्ट्रेस 'फौलाद', 'वीर भीमसेन', और 'टारजन' फिल्मों में काम किया। 60 से 70 के दशक में मुमताज का नाम बॉलीवुड की सुपरिहट हीरोइनों की लिस्ट में शामिल हो चुका था। इसके बाद मुमताज की जिंदगी में एक ऐसा वक्त आया जिससे उनकी हालत बहुत खराब हो गई थी। 

पढें: 70 के दशक की ये हीरोइन लाइमलाइट से दूर विदेश में रह रहीं, बीमारी के कारण बदल गया रंग-रूप
 
Trending Videos
Mumtaz birthday to Nach Baliye 9 first elimination these are top 5 bollywood news
mohammad rafi - फोटो : file photo
मोहम्मद रफी की आज है पुण्यतिथि
हिंदी संगीत के सुरों के सम्राट मोहम्मद रफी की पुण्यतिथि 31 जुलाई को होती है। उनका जन्म ब्रिटिश भारत में साल 1924 में हुआ था। मोहम्मद रफी ने बॉलीवुड की कई फिल्मों में शानदार गाने गाए, जिन्हें हिंदी संगीत के इतिहास में गिना जाता हैै। उन्होंने हिंदी गानों के अलावा कई क्षेत्रीय और विदेशी भाषा में भी गाने गाए। मोहम्माद रफी की पुण्यतिथि पर सुनते हैं उनके कुछ खास नगमें।

पढें: 'बहारों फूल बरसाओ' से लेकर 'जो वादा किया' तक, सुनें मोहम्मद रफी के 10 बेहतरीन नगमें
विज्ञापन
विज्ञापन
Mumtaz birthday to Nach Baliye 9 first elimination these are top 5 bollywood news
Guru Randhawa - फोटो : social media
पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा पर कनाडा में जानलेवा हमला
पंजाबी और बॉलीवुड फिल्मों में अपने गानों से लाखों दिलों को जीतने वाले मशहूर सिंगर गुरु रंधावा भारत लौट चुके हैं। रविवार को एक अनजान शख्स ने हमला किया था। उनपर ये हमला कनाडा के वैंकूवर शहर में हुआ है। अंग्रेजी वेबसाइट न्यूज 18 की खबर के अनुसार गुरु रंधावा रविवार रात को अपनी परफॉर्मेंस खत्म कर लौट रहे थे कि पीछे से किसी अंजान शख्स ने उनपर हमला कर दिया।

पढें: पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा पर कनाडा में जानलेवा हमला, चेहरे से खून पोंछते तस्वीर हुई वायरल
Mumtaz birthday to Nach Baliye 9 first elimination these are top 5 bollywood news
parineeti chopra - फोटो : file photo
परिणीति चोपड़ा के ने बताया अपनी जिंदगी का बुरा दौर
बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा जल्द ही फिल्म ‘जबरिया जोड़ी’ में दिखाई देंगी। इस फिल्म में उनके साथ एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। ये दोनों इन दिनों इस फिल्म का जोर-शोर से प्रमोशन भी कर रहे हैं। इस बीच परिणीति चोपड़ा ने अपनी जिंदगी के बुरे दौर का खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि उस समय वह अपनी जिंदगी के बुरे दौर से गुजरी थीं जब उनकी निजी जिंदगी को लेकर चर्चाओं का बाजार गरम हो गया था। गौरतलब है कि परिणीति चोपड़ा असिस्टेंट डायरेक्टर चरित देसाई को डेट कर रही हैं। 
विज्ञापन
Mumtaz birthday to Nach Baliye 9 first elimination these are top 5 bollywood news
Keith Sequeira and Rochelle Rao - फोटो : social media
एक हफ्ते के बाद ही 'नच बलिए 9' से बाहर होगी ये जोड़ी !
इन दिनों छोटे पर्दे का डांस रियलिटी शो 'नच बलिए' सीजन 9 काफी चर्चा में हैं। 19 जुलाई को बॉलीवुड एक्टर सलमान खान ने अपनी धमाकेदार परफॉर्मेंस के साथ इस शो का आगाज किया था। नच बलिए के सीजन 9 की खास बात ये है कि इस बार कुछ एक्स गर्लफ्रेंड-ब्वॉयफ्रेंड की जोड़ियां भी अपने नच से दर्शकों के दिलों को जीत रही हैं। इसके साथ ही 'नच बलिए' के सीजन 9 के पहले एलिमिनेशन को लेकर चर्चा शुरू हो गई है।

पढें: एक हफ्ते के बाद ही 'नच बलिए 9' से बाहर होगी ये जोड़ी !, जानें पहला एलिमिनेशन
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed