सब्सक्राइब करें

Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani: इंतजार हुआ खत्म, कविता लिख करण जौहर ने बताई रणवीर और आलिया स्टारर फिल्म की रिलीज डेट

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Sun, 24 Apr 2022 05:39 PM IST
विज्ञापन
Karan Johar Ranveer Singh and Alia Bahtt starrer rocky aur rani ki prem kahani to release in february
रॉकी और रानी - फोटो : social media

फिल्म निर्माता करण जौहर इस समय अपनी आगामी फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' को लेकर चर्चाओं में हैं। फिल्म में एक अनोखी प्रेम कहानी दिखाई गई है। दर्शक इस फिल्म के रिलीज का बेसर्बी से इंतजार कर रहे हैं, इस इंतजार के बीच करण ने सोशल मीडिया पर फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा कर दी है। लेकिन इस घोषणा को करने के लिए करण ने एकदम नया अंदाज दिखाया है। उनका यह पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

Trending Videos
Karan Johar Ranveer Singh and Alia Bahtt starrer rocky aur rani ki prem kahani to release in february
करण जौहर - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म निर्माता करण जौहर ने अपनी आगामी फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के प्रचार के लिए एक नया तरीका खोज लिया है। करण ने फिल्म को प्रमोट करने के लिए सोशल मीडिया पर एक मजेदार कविता साझा की है। उन्होंने फिल्म के लीड अभिनेता रणवीर सिंह और अभिनेत्री आलिया भट्ट के साथ एक सेल्फी अपने इंस्टाग्राम पर साझा की। उन्होंने अपनी कविता में जया बच्चन, धर्मेंद्र और शबाना आजमी समेत बाकी सभी कलाकारों का भी जिक्र किया। इसके साथ ही करण ने एलान कर दिया है कि फिल्म 10 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Karan Johar (@karanjohar)

विज्ञापन
विज्ञापन
Karan Johar Ranveer Singh and Alia Bahtt starrer rocky aur rani ki prem kahani to release in february
Ranveer Singh, Alia bhatt - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

साझा की गई सेल्फी में करण रेड कलर के सनग्लासिस और ब्लैक कलर की जैकेट में नजर आ रहे हैं। रणवीर वाइट टी-शर्ट में तो वहीं  आलिया ब्लैक कलर की टी-शर्ट में नजर आ रही हैं। तीनों कैमरे को देख मुस्कुरा रहे हैं। फोटो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, "इतना जोश और जज्बाती जवानी, प्रीतम की धमाकेदार धुन भी सुनानी।" धर्मेंद्र के बारे में बात करते हुए उन्होंने लिखा, "गरम धर्म का स्वैग तो देखो।"

Karan Johar Ranveer Singh and Alia Bahtt starrer rocky aur rani ki prem kahani to release in february
Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani - फोटो : Instagram

यहां तक कि इस कविता में करण ने पैपराजी के साथ जया की सहमति के बिना उनकी तस्वीरें क्लिक करने के लिए जया के लगातार झगड़े का भी मजाक उड़ाया। उन्होंने लिखा, "बस हमारी पसंदीदा जया जी की तस्वीर मत खीचों।" वह आगे लिखते हैं, "अब उनकी बेशुमार तारीफ करनी है लाजमी, एक और केवल शबाना आजमी और फिर गुच्ची में लिपटा रॉकी के रूप में रणवीर, एक आशिक जॉकी की तरह इश्क के घोड़े पे सवार, बॉक्स ऑफिस की महारानी हमारी आलिया रानी, क्या फिर इस कहानी में बनेगी दुल्हनिया ? सबका करे आप इंतजार, हम जल्द ही आ रहे हैं जीतने आपका इश्क वाला प्यार! रॉकी और रानी की प्रेम कहानी....10 फरवरी 2023 को।"

विज्ञापन
Karan Johar Ranveer Singh and Alia Bahtt starrer rocky aur rani ki prem kahani to release in february
रॉकी और रानी की प्रेम कहानी की स्टार कास्ट - फोटो : social media

फिल्म में जहां जया बच्चन और धर्मेंद्र ने रणवीर के माता-पिता की भूमिका निभाई है, तो वहीं शबाना आलिया की मां की भूमिका में दिखाई दी हैं। फिल्म की शूटिंग नई दिल्ली और राजस्थान में हुई है। बीते दिनों फिल्म की शूटिंग की तस्वीरें भी लीक हो गई थीं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed