फिल्म इंडस्ट्री में एक पुरानी कहावत कंटेंट इज किंग बहुत मशहूर है। किसी भी फिल्म को हिट कराने में कंटेंट की अहम भूमिका होती है। अगर किसी प्रोजेक्ट की पटकथा कमजोर होती है तो बड़े से बड़ा कलाकार भी उस फिल्म को फ्लॉप होने से नहीं रोक पाता। बॉलीवुड में हर साल सैकड़ों फिल्में बनती हैं। उनमें से गिनती की ही फिल्में ही बॉक्स ऑफिस पर कमाल दिखा पाती हैं। इसकी मुख्य वजह कंटेंट ही है। आज हम आपको उन फिल्मों के बारे में बताएंगे जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर शानदार ओपेनिंग की लेकिन कहानी में दम नहीं होने की वजह से बुरी तरह फ्लॉप हो गईं।
Box Office Report: शानदार ओपनिंग के बावजूद बुरी तरह फ्लॉप रहीं ये फिल्में, लिस्ट देखकर चौंक जाएंगे आप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाल ही रिलीज हुई अक्षय कुमार की बच्चन पांडे ने बॉक्स आफिस पर अच्छी शुरुआत की थी। फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 13 करोड़ की कमाई की थी। हालांकि फिल्म की कहानी लोगों को कुछ खास पसंद नहीं आई जिसकी वजह से फिल्म का कलेक्शन लगातार गिरता चला गया। इस फिल्म ने बड़ी ही मुश्किल से 50 करोड़ का आंकड़ा पार किया।
आमिर खान की फिल्मों का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार रहता है। बीते कई वर्षों में उन्होंने कई बड़ी हिट फिल्में दी हैं, लेकिन उनकी फिल्म ठग्स ऑफ हिंदोस्तान यह कमाल नहीं दोहरा सकी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 52 करोड़ की रिकॉर्डतोड़ कमाई की थी, कहानी दमदार न होने की वजह से इसके कलेक्शन का ग्राफ लगातार नीचे गिरता चला गया है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कुल 151 करोड़ का ही बिजनेस किया था।
शाहरुख खान को फिल्म इंडस्ट्री का बादशाह कहा जाता है, लेकिन किंग खान भी कमजोर पटकथा की वजह से अपनी फिल्म जीरो को फ्लॉप होने से नहीं बचा सके। इस फिल्म में आनंद एल राय और शाहरुख खान ने एक साथ पहली बार काम किया था। 2018 में रिलीज हुई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस शानदार शुरुआत की थी। जीरो ने पहले दिन 19 करोड़ का बिजनेस किया था, लेकिन कमजोर कहानी की वजह से यह फिल्म 100 करोड़ के आंकड़े को भी नहीं छू सकी थी।
सुपरस्टार रणबीर कपूर ने अपने फिल्मी करियर में कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। हालांकि उनका स्टारडम फिल्म बेशर्म को फ्लॉप होने से नहीं बचा सका। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 21 करोड़ की ओपनिंग की थी, लेकिन इसके बाद फिल्म का कलेक्शन लगातार गिरता चला गया। यह फिल्म कुल 59 करोड़ की ही कमाई कर सकी थी।