करीना कपूर और सैफ अली खान के बड़े बेटे तैमूर अली खान बी-टाउन के सबसे लोकप्रिय और क्यूट स्टार किड्स में से एक हैं। लिटिल टिम अपने जन्म के बाद से ही सभी के लिए आकर्षण का केंद्र रहे हैं, जिसके साथ-साथ वह पैपराजी का भी पसंदीदा बच्चा रहा है। इसके साथ ही तैमूर के माता-पिता करीना कपूर खान और सैफ अली खान की भी सोशल मीडिया पर काफी फैन फॉलोइंग है, जिसकी वजह से उनका हर मूव स्पॉट किया जाता है। लेकिन हाल ही में कुछ ऐसा हुआ, जिसके कारण तैमूर नेटिजन्स के निशाने पर आ गए हैं।
Trolled: कैमरा देख भड़के तैमूर ने लगाई पैपराजी को फटकार, नेटिजन्स बोले- 'वाह ...क्या संस्कार है'
तामूर ने की फोटोग्राफर्स से बदतमीजी
हाल ही में, तैमूर को मम्मी करीना और छोटे भाई जेह के साथ उनकी बिल्डिंग के नीचे स्पॉट किया गया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसमें जेह अपनी टॉय कार चलाते हुए दिख रहे हैं। जेह के साथ तैमूर इधर-उधर भाग रहे थे और फोटोग्राफर्स को कह रहे थे कि "बंद कर दादा, बंद कर दादा। बंद करिये उसको।" तैमूर का ऐसा रिएक्शन देख करीना उन्हें खींचती हैं और रोकने की कोशिश करती हैं। वीडियो में करीना कपूर खान हमेशा की तरह डेनिम की स्ट्रेट फिट जीन्स में स्टाइलिश दिखीं। इसके साथ उन्होंने वाइट शर्ट पहनी थी। वहीं तैमूर अली खान ने वाइट और ऑरेंज कलर की टी-शर्ट और शॉर्ट्स पहनी हुई थी।
यूजर्स को नहीं भाया यह अंदाज
वायरल होती इस वीडियो में तैमूर को हाथ से इशारे करते हुए भी देखा जा रहा है, जिसके बाद कई सोशल मीडिया यूजर्स तैमूर को ट्रोल कर रहे हैं। लोगों को तैमूर का यह व्यवहार बिल्कुल पसंद नहीं आ रहा है। एक नाराज सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, "बदतमीज बच्चा अभी से ऐसा व्यवहार।" दूसरे ने कहा, "तैमूर का मीडिया के लिए अभी से ऐसा व्यवहार .." तो वहीं एक अन्य नेटिजन ने कमेंट करते हुए लिखा, "बड़ा ही बदतमीज बच्चा है तैमूर।" एक यूजर ने तो करीना की परवरिश पर सवाल उठाते हुए लिखा, "क्या संस्कार दिए हैं वाह..इससे अच्छे तो चॉल के बच्चे होते हैं।"
इन फिल्मों में आएंगी नजर
करीना कपूर खान को जल्द ही 'लाल सिंह चड्ढा' में आमिर खान के साथ काम करते हुए देखा जाएगा। फिल्म का निर्देशन अद्वैत चंदन ने किया है। यह हॉलीवुड की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'फॉरेस्ट गंप' की रीमेक है। करीना कपूर ने हाल ही में यह भी घोषणा की है कि वह सुजॉय घोष की नेटफ्लिक्स फिल्म से जल्द ही अपना ओटीटी डेब्यू करने वाली हैं। इस फिल्म में उनके साथ विजय वर्मा और जयदीप अहलावत नजर आएंगे।
