फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jersey Starcast Fees: शाहिद कपूर ने वसूली मृणाल ठाकुर से कई गुना ज्यादा फीस, यहां जानें 'जर्सी' कलाकारों की कमाई

Sun, 24 Apr 2022 05:12 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Sun, 24 Apr 2022 05:12 PM IST
विज्ञापन
Shahid kapoor to mrunal thakur know about jersey star cast fees detail film collection
जर्सी - फोटो : सोशल मीडिया

'केजीएफ चैप्टर 2' बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई कर रही है और अब यश को टक्कर देने के लिए शाहिद कपूर अपनी फिल्म ‘जर्सी’ सिनेमाघरों में लेकर आ गए हैं। फिल्म 'जर्सी' 14 अप्रैल को ही 'केजीएफ चैप्टर 2' के साथ रिलीज होने वाली थी लेकिन कानूनी पछड़े की वजह से फिल्म को अब रिलीज किया गया और आते ही इस फिल्म ने फैंस के बीच जादू कर दिया। शाहिद कपूर की फिल्म दर्शकों के साथ-साथ क्रिटिक्स को भी खूब पसंद आ रही है। शानदार कहानी से लेकर कलाकारों की दमदार एक्टिंग तक फैंस को सब कुछ पसंद आया है। आज हम आपको इस फिल्म के कलाकारों की फीस के बारे में बताने जा रहे हैं।


 

Shahid kapoor to mrunal thakur know about jersey star cast fees detail film collection
शाहिद कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम

शाहिद कपूर 
शाहिद कपूर की आखिरी फिल्म ‘कबीर सिंह’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की थी। इस फिल्म के बाद शाहिद ने अपनी फीस में भी इजाफा किया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शाहिद ने 'जर्सी' के लिए 33 करोड़ रुपये फीस साइन की थी। लेकिन कोरोना की वजह से अभिनेता ने अपनी फीस 8 करोड़ रुपये घटाई। कुल मिलाकर अभिनेता ने इस फिल्म के लिए 25 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं। 

Shahid kapoor to mrunal thakur know about jersey star cast fees detail film collection
मृणाल ठाकुर - फोटो : सोशल मीडिया
मृणाल ठाकुर
मृणाल ठाकुर आखिरी बार फिल्म 'सुपर 30' में नजर आई थीं। दावा किया जाता है कि इस फिल्म के बाद मृणाल ने भी अपनी फीस में इजाफा किया था और उन्होंने फिल्म 'जर्सी' के लिए 2 करोड़ रुपये फीस चार्ज किए हैं। बता दें कि मृणाल ठाकुर इस फिल्म में शाहिद कपूर की पत्नी की भूमिका में हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Shahid kapoor to mrunal thakur know about jersey star cast fees detail film collection
जर्सी - फोटो : अमर उजाला

रोनित कामरा
रोनित कामरा ने इस फिल्म में शाहिद कपूर के बेटे की भूमिका निभाई है, जो फिल्म का एक अहम किरदार है। रोनित ने भी फिल्म के लिए मेकर्स से मोटी रकम वसूली है। दावा किया जाता है कि रोनित कामरा को फिल्म के लिए पूरे 20 लाख रुपये दिए गए हैं।

विज्ञापन
Shahid kapoor to mrunal thakur know about jersey star cast fees detail film collection
पंकज कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

पंकज कपूर
फिल्म में शाहिद कपूर के साथ उनके पिता पंकज कपूर भी नजर आए हैं। अभिनेता पंकज इस फिल्म में शाहिद के कोच की भूमिका में हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 80 लाख रुपये चार्ज किए हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed