{"_id":"5c372781bdec2273a74ce9be","slug":"karan-johar-ranveer-singh-and-others-film-stars-head-to-delhi-to-meet-pm-modi-today","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बॉलीवुड के नौजवान स्टार्स से मिले प्रधानमंत्री मोदी, सिनेमा में हो रहे बदलावों पर हुई चर्चा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बॉलीवुड के नौजवान स्टार्स से मिले प्रधानमंत्री मोदी, सिनेमा में हो रहे बदलावों पर हुई चर्चा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजय जैन
Updated Thu, 10 Jan 2019 04:42 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
bollywood
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को बॉलीवुड के नौजवान स्टार्स को लेकर एक बैठक बुलाई थी। यह बैठक बॉलीवुड के यंगस्टर्स स्टार्स को लेकर की ही गई थी। फिल्म मेकर और लेखिका अश्विनी अय्यर तिवारी यंगस्टर्स की पूरी टीम के साथ पीएम मोदी से मिली। बैठक में इस बात पर चर्चा हुई की सिनेमा में क्या-क्या बदलाव लाया जाए।
सूत्रों के मुताबिक, बैठक में और भी कई अहम मुद्दों पर भी चर्चा हुई। इस बारे में भी बात की गई की देश निर्माण में हिंदी सिनेमा का बड़ा योगदान रहा है। वहीं, टिकटों पर जीएसटी घटाने पर सभी स्टार्स ने पीएम मोदी का शुक्रियादा किया। ये बैठक ऐसे समय में हुई है जब बॉलीवुड में तीन राजनीतिक फिल्मों पर प्रभाव डाला गया है। इसमें विवादित फिल्म द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर, उरी-द सर्जिकल स्ट्राइक और खुद प्रधानमंत्री पर बन रही बायोपिक का नाम शामिल है।
2 of 5
bollywood
बता दें कि रणवीर सिंह और करण जौहर के अलावा बैठक में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, फिल्म 'टॉयलेट एक प्रेमकथा' की अभिनेत्री भूमि पेडनेकर, विकी कौशल, वरुण धवन, सिद्धार्थ मल्होत्रा, रोहित शेट्टी, राजकुमार राव और फिल्म बधाई हो के एक्टर आयुष्मान खुराना भी शामिल हैं। पिंकविला की खबर के मुताबिक, बैठक को फिल्म मेकर करण जौहर और महावीर जैन ने आयोजित किया है। गौरतलब है कि इससे पहले भी फिल्म इंडस्ट्री के लोगों को लेकर पीएम मोदी मुंबई के राजभवन में बैठक कर चुके हैं।
3 of 5
bollywood
दरअसल, बैठक में फिल्म इंडस्ट्री के ज्यादातर नौजवान अभिनेता और अभिनेत्रियों को ही बुलाया गया है। इससे पहले मुंबई के राजभवन में हुई बैठक में कोई भी महिला अदाकारा ना होने के चलते बैठक को सोशल मीडिया पर यूजर्स का शिकार होना पड़ा था। इसलिए इस बार इस बात का खास ध्यान रखते हुए कुछ अभिनेत्रियों को इस बैठक में जोड़ा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
pm modi
- फोटो : mumbai mirror
बैठक का उद्देश्य भारतीय संस्कृति पर फिल्मों के प्रभाव पर प्रकाश डालने के साथ-साथ सिनेमा और समाज को कैसे जोड़ा जाए भी है। साथ ही देश निर्माण में इन न्यूकमर अभिनेता और अभिनेत्रियों का क्या योगदान और सहभागिता है इस पर चर्चा की जा रही है। खबर है कि बैठक में टेलीविजन क्वीन एकता कपूर भी शामिल हैं।
विज्ञापन
5 of 5
pm narendra modi
- फोटो : twitter
इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बॉलीवुड के बड़े-बड़े स्टार्स, निर्माता और निर्देशकों संग एक बैठक की थी। यह बैठक मुंबई के राज भवन में हुई थी जहां अजय देवगन, अक्षय कुमार, करण जौहर, राकेश रोशन, सिद्धार्थ रॉय कपूर, सीबीएफसी अध्यक्ष प्रसून जोशी, टी-सीरीज के भूषण कुमार जैसी हस्तियां मौजूद थीं। लेकिन इस मीटिंग को लेकर सोशल मीडिया पर यूजर्स ने पीएम मोदी को बैठक में एक भी महिला ना होने के चलते आड़े हाथ लिया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।