{"_id":"5c37278abdec2273396b94ee","slug":"rajinikanth-fan-gets-crazy-outside-theatre-which-screened-petta-movie","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रजनीकांत के फैंस का दिखा ऐसा क्रेज, किसी ने थियेटर के बाहर की शादी तो किसी ने की दूध से पूजा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
रजनीकांत के फैंस का दिखा ऐसा क्रेज, किसी ने थियेटर के बाहर की शादी तो किसी ने की दूध से पूजा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Thu, 10 Jan 2019 04:41 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Petta
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
रजनीकांत की नई फिल्म पेट्टा को लेकर मुंबई में वडाला के एक सिनेमाघर में सुबह तड़के से जश्न शुरू हो गया। रजनीकांत के फैंस ने सुबह 7 बजे शुरू होने वाले फिल्म के पहले शो से पहले पोंगल का त्योहार मनाया। रजनीकांत के कटआउट का दूध से अभिषेक किया गया।
2 of 5
Petta
- फोटो : Amar Ujala
रजनीकांत की हर फिल्म से पहले मुंबई में उनके फैंस धमाल मचाते हैं। इस बार ये जश्न तड़के 5 बजे से शुरू हो गया। सुबह 5.30 बजे के करीब रजनीकांत के प्रशंसकों ने पूजा-अर्चना की। दक्षिण भारतीय पद्धतियों का पारंपरिक रूप इस दौरान देखने को मिला। कई फैंस रजनीकांत का कटआउट अपनी पीठ पर लगाकर नाचते भी दिखे।
3 of 5
Petta
- फोटो : Amar Ujala
सुबह 6 बजे से रजनीकांत के कटआउट का अभिषेक शुरू हुआ। फूलों की बरसात की गई और पवित्र जल से रजनीकांत के कटआउट को स्नान भी कराया गया। इसके बाद सारे दर्शकों ने सुबह 7 बजे पेट्टा का पहला शो देखा। फिल्म के दौरान भी जैसे ही रजनीकांत पहली बार पर्दे पर आए, फिल्म रोक दी गई। पर्दे पर रजनीकांत की एंट्री का शॉट करीब 4 मिनट तक रुका रहा, इस दौरान हॉल में मौजूद दर्शकों ने थलाइवा के आगमन का जश्न मनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Petta
- फोटो : Amar Ujala
रजनीकांत के फैंस का आलम यह रहा है कि चेन्नई में एक कपल ने फैसला किया कि पेट्टा की रिलीज के वक्त ही शादी करेंगे। अंबरासु (Anbarasu) और कामाची (Kamachi) ने वुडलैंड्स थियेटर के बाहर शादी के बंधन में बंधे। शादी के बाद कपल की ओर से थियेटर में सभी को खाना खिलाया गया।
विज्ञापन
5 of 5
Petta
- फोटो : Amar Ujala
मुंबई में एक थियेटर हॉल में पेट्टा का पहला शो सुबह 5.30 बजे रखा गया। इसके बाद सुबह 6 बजे पोंगल की पूजा की गई। इस दौरान थियेटर के बाहर खूब आतिशबाजी की गई। इससे पहले 2.0 की रिलीज पर भी रजनीकांत के फैंस का ऐसा ही क्रेज देखने को मिला था। रजनीकांत की इस फिल्म ने दुनियाभर में करीब 800 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है। बता दें कि 2.0 बीते साल 29 नवंबर को रिलीज हुई थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।