फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Karan Johar: 'अभी क्या छुपाना...मेरे कपड़े उतार दिए सबने', 'मूवी माफिया' कहे जाने पर करण जौहर ने तोड़ी चुप्पी

Wed, 09 Aug 2023 03:03 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Wed, 09 Aug 2023 03:03 PM IST
विज्ञापन
Karan Johar reacts being called movie mafia by kangana ranaut on social media says it affected badly my mother
करण जौहर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

करण जौहर इन दिनों अपनी फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' की सफलता का आनंद ले रहे हैं। साथ ही वह कई वजह से सुर्खियों में रहते हैं। अभिनेत्री कंगना रणौत के साथ अक्सर उनकी जुबानी जंग होती है। करण पर अक्सर आरोप लगते रहते हैं कि वह बॉलीवुड इंडस्ट्री में नेपोटिज्म को बढ़ावा देते हैं। साथ ही करण को 'मूवी माफिया' भी कहा जाता है। यह शब्द अक्सर कंगना के जरिए इस्तेमाल किया जाता है। हाल ही में एक साक्षात्कार में करण ने खुद को 'मूवी माफिया' कहे जाने पर खुलकर बात की और पिछले कुछ वर्षों में मिली नफरत को याद किया। साथ ही खुलासा किया कि इसका उनकी मां हीरू जौहर पर नकारात्मक प्रभाव पड़ा।

Karan Johar reacts being called movie mafia by kangana ranaut on social media says it affected badly my mother
मां हीरू जौहर के साथ करण जौहर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

करण ने कहा कि पिछले तीन वर्षों में मुझे लगा कि मेरे रास्ते में बहुत अधिक नफरत आ रही है और इसका वास्तव में मेरी मां पर बहुत बुरा प्रभाव पड़ा है। मैंने उन्हें सचमुच उसके नीचे ढहते हुए देखा, क्योंकि वह टीवी चैनल देखती थीं। वह ऑनलाइन भी मेरे बारे में नकारात्मक समाचार पढ़ रही थीं। वह टीवी एंकर्स को चीखते-चिल्लाते और किसी वजह से मुझे राक्षस बनाते हुए देख रही थीं। सिर्फ इतना ही नहीं, कई ऐसे भी लोग थे, जो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी ऐसा ही लिख रहे थे।

Tv Actress: एल्विश से पहले इन कंटेस्टेंट्स पर आग बबूला हुए सलमान, जिसके बाद फैंस ने लगाई 'दबंग खान' की क्लास

Karan Johar reacts being called movie mafia by kangana ranaut on social media says it affected badly my mother
करण जौहर - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म निर्माता ने किसी का नाम लिए बिना कहा कि उस समय मुझे केवल मजबूत बने रहना पड़ा, क्योंकि मुझे अपनी मां और अपने लिए मजबूत बनना था। जब लोग मुझे ट्रोल कर रह थे, तब मैं सोच रहा था कि अब तो सबने मेरे कपड़े उतार ही दिए हैं। अभी क्या छुपाना? किससे लड़ना? वैसे भी हर किसी ने आपके जीवन में किसी तरह का तूफान ला दिया है, धारणाएं बना ली हैं। वे नहीं जानते कि मैं कौन हूं। उन्होंने बस माफिया या ऐसी किसी चीज के बारे में यह धारणा बना ली है, जिसके बारे में वे बात करते रहते हैं। वे नहीं जानते कि कैसे एक निर्माता दैनिक आधार पर अपनी कास्ट पाने की कोशिश कर रहा है।

Celebs Banned: इन देशों में नहीं जा सकते चर्चित सितारे, लिस्ट में जस्टिन बीबर से लेकर सनी देओल तक का नाम


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Karan Johar reacts being called movie mafia by kangana ranaut on social media says it affected badly my mother
कंगना रणौत, करण जौहर - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद कंगना रणौत ने एक वीडियो शेयर करते हुए करण जौहर को 'मूवी माफिया' करार दिया था। इसके बाद सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने करण को ही सुशांत की मौत का जिम्मेदार ठहराते हुए उनका बायकॉट कर दिया था। कंगना ने करण पर नेपोटिज्म को बढ़ावा देने का भी आरोप लगाया था।

Celebs Crushes: इन विदेशियों पर जान छिड़कते हैं देसी सेलेब्स, लिस्ट में एंजेलिना से लेकर लियोनार्डो तक शामिल


 
विज्ञापन
Karan Johar reacts being called movie mafia by kangana ranaut on social media says it affected badly my mother
करण जौहर, रॉकी और रानी की प्रेम कहानी - फोटो : सोशल मीडिया

करण की फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के लिए कंगना ने निर्देशक पर निशाना साधा था और उन्हें इंडस्ट्री ने संन्यास लेने के लिए कहा था। अभिनेत्री ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर लिखा था कि करण जौहर, आपको शर्म आनी चाहिए कि आप दूसरी बार एक ही फिल्म बना रहे हैं। खुद को भारतीय सिनेमा का ध्वजवाहक कह रहे हैं और इसे लगातार पीछे ले जा रहे हैं। पैसे बर्बाद न करें। यह उद्योग के लिए आसान समय नहीं है। अब रिटायर हो जाएं और युवा फिल्म निर्माताओं को नई और क्रांतिकारी फिल्में बनाने दें। बता दें कि 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के जरिए करण ने निर्देशक की कुर्सी पर सात साल के बाद वापसी की है। फिल्म में रणवीर सिंह, आलिया भट्ट, जया बच्चन, धर्मेंद्र और शबाना आजमी मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म 28 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।

Gadar 2: सिमरत को बॉलीवुड में नहीं मिल रहा था काम, संघर्ष करते-करते अवसाद में चली गईं थीं एक्ट्रेस


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed