फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Showtime: करण जौहर की नई सीरीज शो टाइम की पहली झलक आई सामने,  बॉलीवुड में नेपोटिज्म की कहानी का होगा पर्दाफाश

Wed, 20 Dec 2023 05:42 PM IST
शुभम शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभम शर्मा Updated Wed, 20 Dec 2023 05:42 PM IST
विज्ञापन
Karan Johar revealed First glimpse Emraan Hashmi Mouni Roy Naseeruddin Shah starrer Showtime know what about
Showtime - फोटो : सोशल मीडिया

करण जौहर बॉलीवुड के पर्दे के पीछे की कहानी का पर्दाफाश करने वाले है। पर्दे पर दिखने वाली रंग-बिरंगी दुनिया के पीछे यह मायानगरी कितनी डार्क है, यह सच उनके नए वेब सीरीज 'शोटाइम' में दिखेगा, जिसकी पहली झलक को मेकर्स ने आज रिलीज कर दिया है। इस फिक्शन सीरीज शोटाइम के लिए डिज्नी प्लस हॉटस्टार ने करण जौहर की धर्माटिक एंटरटेनमेंट से हाथ मिलाया है। 'शो टाइम' को मिहिर देसाई और अर्चित कुमार ने डायरेक्ट किया है। 

Karan Johar revealed First glimpse Emraan Hashmi Mouni Roy Naseeruddin Shah starrer Showtime know what about
Showtime - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि 'शोटाइम' में सिनेमा की दुनिया के अनदेखे और कैमरे पर बोले जाने वाले झूठ का सच दिखाया गया है। इसमें अरबों की बॉलीवुड इंडस्ट्री की एक छोटी सी झलक है, जो नेपोटिज्म और इंडस्ट्री में सत्ता संघर्ष की कहानी पर आधारित है। इसमें इमरान हाशमी, मौनी रॉय, नसीरुद्दीन शाह और महिमा मकवाना मुख्य भूमिका में हैं। इसके अलावा इस सीरीज में राजीव खंडेलवाल, श्रिया सरन और विजय राज ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। करण जौहर ने इस वेब सीरीज का टीजर अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया।

Karan Johar revealed First glimpse Emraan Hashmi Mouni Roy Naseeruddin Shah starrer Showtime know what about
Showtime - फोटो : सोशल मीडिया

टीजर के साथ इसके कैप्शन में करण ने लिखा, 'शो टाइम मेरे दिल के बेहद करीब है। यह एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में सत्ता संघर्ष को दिखाता है। इस कहानी को इतनी मजबूती और दमदार तरीके से दिखाने के लिए डिज्नी प्लस हॉटस्टार से बेहतर पार्टनर कोई और नहीं हो सकता था। हम दर्शकों को इस कहानी को दिखने के लिए बेहद उत्साहित है, उम्मीद हैं लोगों को यह पसंद आए।
Animal: एनिमल डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा ने भूषण कुमार को बताया 'भाई', बोले- टी-सीरीज मेरे घर जैसा है
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Karan Johar revealed First glimpse Emraan Hashmi Mouni Roy Naseeruddin Shah starrer Showtime know what about
श्रिया सरन - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं, इमरान हाशमी ने भी इस सीरीज के लिए अपनी उत्सुकता जाहिर की। उन्होंने कहा, 'एक लंबे वक्त से इस इंडस्ट्री से जुड़े होने के कारण मैनें इसके अच्छे और बुरे दोनों पहलुओं को देखा है। मैंने इसका हिस्सा बनने के लिए हर मौके का फायदा उठाया और अलग-अलग तरीके से इनके साथ जुड़ रहा।' 
Spirit: 'एनिमल' से भी भव्य होगी प्रभास की 'स्पिरिट', प्रोडक्शन डिजाइनर सुरेश सेलवाराजन ने किए कई खुलासे

विज्ञापन
Karan Johar revealed First glimpse Emraan Hashmi Mouni Roy Naseeruddin Shah starrer Showtime know what about
इमरान हाशमी और मौनी रॉय - फोटो : सोशल मीडिया

उन्होंने आगे कहा, 'डिज्नी प्लस हॉटस्टार और धर्माटिक एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के सबसे बेहतरीन निर्माताओं के रूप में पहचाने जाते हैं। इनके साथ काम करना बेहतरीन अनुभव रहा। हमने दर्शकों को हमेशा ये जानने के लिए उत्सुक देखा है कि बॉलीवुड के बंद दरवाजों के पीछे क्या चल रहा है। अब इसे जानने के लिए आप सब तैयार हो जाइए।' बता दें कि यह सीरीज अगले साल रिलीज की जाएगी। हालांकि, अभी इसकी रिलीज डेट सामने नहीं आई है। 
Aquaman 2: सेंसर बोर्ड में फंसा 'एक्वामैन 2' का इंडियन वर्जन, 21 दिसंबर नहीं, अब इस दिन होगा भारत में रिलीज

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed