फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Dunki: सुनील शेट्टी ने पहले दिन डंकी का पहला शो देखने का किया वादा, शाहरुख खान ने दी प्रतिक्रिया

Wed, 20 Dec 2023 04:41 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Wed, 20 Dec 2023 04:41 PM IST
विज्ञापन
Suniel Shetty Promises to watch Rajkumar Hirani Film Dunki First Day First Show Shah Rukh Khan Replied on x
सुनील शेट्टी, डंकी - फोटो : सोशल मीडिया

शाहरुख खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'डंकी' को रिलीज होने में महज कुछ ही घंटे का समय बचा है। फिल्म को लेकर फैंस  के साथ सेलेब्स में भी काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। अभिनेता सुनील शेट्टी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक नोट साझा कर वादा किया है कि वे पहले दिन इस फिल्म का पहला शो देखेंगे। 


Salaar: सालार टीम ने पीवीआर-आईनॉक्स से वापस ली रिलीज! मेकर्स ने गलत व्यवहार के लिए की अजय बिजली की आलोचना

Suniel Shetty Promises to watch Rajkumar Hirani Film Dunki First Day First Show Shah Rukh Khan Replied on x
सुनील शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता ने 20 दिसंबर को अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर साझा किया कि वे डंकी' का पहला शो देखेंगे और साथ ही, उन्होंने टीम को शुभकामनाएं भी दीं। अभिनेता ने लिखा, "शाह...राजू सर, मैं निश्चित रूप से पहले दिन इस फिल्म का पहला शो देखूंगा। डंकी का जादू बड़े पर्दे पर सामने आने का और  इंतजार नहीं कर सकता। पूरी कास्ट और क्रू को शुभकामनाएं।''

Suniel Shetty Promises to watch Rajkumar Hirani Film Dunki First Day First Show Shah Rukh Khan Replied on x
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

इस पोस्ट पर शाहरुख खान ने भी प्रतिक्रिया दी है। सुनील शेट्टी की पोस्ट का जवाब देते हुए उन्होंने लिखा, "थैंक यू अन्ना। लव यू और मुझे उम्मीद है कि आप कहानी के साथ थिएटर में हंसेंगे और रोएंगे जैसा कि हमेशा राजू सर की फिल्मों के साथ होता है।"

विज्ञापन
विज्ञापन
Suniel Shetty Promises to watch Rajkumar Hirani Film Dunki First Day First Show Shah Rukh Khan Replied on x
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि दुबई में एक कार्यक्रम के दौरान शाहरुख ने खुलासा किया था कि 'पठान' और 'जवान' का हिस्सा बनने के बाद उन्हें एहसास हुआ कि उन्होंने अपने लिए फिल्म नहीं बनाई है. इसलिए उन्होंने 'डंकी' बनाई। इस दौरान उन्होंने कहा था कि ये उनकी फिल्म है और उनके दिल के बहुत करीब है। 

विज्ञापन
Suniel Shetty Promises to watch Rajkumar Hirani Film Dunki First Day First Show Shah Rukh Khan Replied on x
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी डंकी में तापसी पन्नू, विक्की कौशल, बोमन ईरानी, विक्रम कोचर, अनिल ग्रोवर और ज्योति सुभाष भी अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म को अभिजात जोशी, राजकुमार हिरानी और कनिका ढिल्लन ने संयुक्त रूप से लिखा है। पर्दे पर इसका मुकाबला प्रभास स्टारर सालार से होने वाला है। एडवांस बुकिंग में दोनों ही फिल्मों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। 
Aquaman 2: सेंसर बोर्ड में फंसा 'एक्वामैन 2' का इंडियन वर्जन, 21 दिसंबर नहीं, अब इस दिन होगा भारत में रिलीज

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed