फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Karan Johar: ‘KGF 2’ की सफलता पर आखिरकार करण जोहर ने तोड़ी चुप्पी, कहा - 'अगर बॉलीवुड ऐसी फिल्म बनाता तो…’

Sat, 18 Jun 2022 06:26 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Sat, 18 Jun 2022 06:26 PM IST
विज्ञापन
Karan Johar said that If we would have made a film like KGF we would have been lynched social media users trolled him
करण जौहर, केजीएफ - फोटो : सोशल मीडिया

प्रशांत नील के निर्देशन में बनी फिल्म 'केजीएफ' के दो चैप्टर अब तक रिलीज हो चुके हैं और दोनों ही फिल्मों को दर्शकों ने दिल खोलकर प्यार दिया। यश स्टारर इस फिल्म के दूसरे चैप्टर ने रिकॉर्ड तोड़ कमाई की। ऐसे में अब फैंस फिल्म के तीसरे चैप्टर का इंतजार कर रहे हैं, जिसको लेकर भी कई रिपोर्ट्स सामने आ गई हैं। इन सबके बीच, अब बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर फिल्म मेकर करण जौहर ने एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें उन्होंने 'केजीएफ' पर एक बयान दिया।  

Karan Johar said that If we would have made a film like KGF we would have been lynched social media users trolled him
करण जौहर - फोटो : Instagram

करण जौहर ने कहा, 'जब मैंने केजीएफ चैप्टर 2 के रिव्यूज पढ़े थे, तब मैं सोच में पड़ गया था। मैं सोच रहा था कि अगर ये फिल्म हमने बनाई होती तो हमारी अब तक लिंचिंग हो जाती। लेकिन यहां सब केजीएफ 2 की सफलता को सेलिब्रेट कर रहे हैं। हालांकि, ये भी सच है कि फिल्म मुझे बहुत पसंद आई है। लेकिन फिर भी मेरे मन में सवाल आ गया कि अगर हमने बनाई होती तो क्या होता?'
 

Karan Johar said that If we would have made a film like KGF we would have been lynched social media users trolled him
करण जौहर - फोटो : इंस्टाग्राम-विरल भयानी

करण जौहर ने अपने बयान में आगे ये भी कहा, 'बॉलीवुड इंडस्ट्री के मेकर्स को इतनी छूट नहीं मिलती है, जितनी साउथ फिल्म इंडस्ट्री के मेकर्स को मिलती है। साउथ सिनेमा के मेकर्स ये चीज एंजॉय करते हैं। हम सिनेमा में दोहरे अस्तित्व में जी रहे हैं और ये चीज हमें जल्द से जल्द रोकनी होगी।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Karan Johar said that If we would have made a film like KGF we would have been lynched social media users trolled him
करण जौहर - फोटो : सोशल मीडिया

करण जौहर अपनी फिल्मों के अलावा, चैट शो 'कॉफी विद करण' की वजह से भी सुर्खियों में हैं। इस शो का सीजन सात जल्द ही शुरू होने वाला है, जिसकी शूटिंग शुरू हो चुकी है। कुछ समय पहले, करण ने सोशल मीडिया पर शो की शूटिंग शुरू करने का एलान करते हुए कुछ तस्वीरें भी शेयर की थीं।

विज्ञापन
Karan Johar said that If we would have made a film like KGF we would have been lynched social media users trolled him
केजीएफ चैप्टर 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

'केजीएफ चैप्टर 2' की बात करें तो यह एक कन्नड़ फिल्म है, जिसे तमिल, तेलुगू, मलयालम के साथ-साथ हिंदी में भी रिलीज किया गया था। फिल्म का पहला पार्ट साल 2018 में आया था और दूसरा पार्ट 14 अप्रैल 2022 को रिलीज हुआ था, जिसमें कन्नड़ के रॉकिंग स्टार यश के साथ संजय दत्त, रवीना टंडन और श्रीनिधी शेट्टी नजर आए। इस फिल्म ने दुनिया भर में 1250 करोड़ के आसपास की कमाई की थी। वहीं, फिल्म के हिंदी वर्जन ने 430 करोड़ के आसपास का कलेक्शन किया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed