फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

करण जौहर को ये सीख दे गए थे पिता यश जौहर, फोटो शेयर कर लिखा इमोशनल पोस्ट

Thu, 27 Jun 2019 12:47 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना शर्मा Updated Thu, 27 Jun 2019 12:47 PM IST
विज्ञापन
karan johar share his father yash johar photo and wrote emotional post
karan johar - फोटो : social media
करण जौहर बॉलीवुड के सबसे सफल प्रोड्यूसर्स में से एक हैं । हाल ही में करण ने अपने पिता यश जौहर को याद किया । 26 जून 2004 को 74 साल की उम्र में यश जौहर ने दुनिया को अलविदा कह दिया था। यश जौहर ने 1976 में धर्मा प्रोडक्शन की स्थापना की थी । करण ने पिता की फोटो शेयर करते हुए एक इमोशनल पोस्ट लिखा । 
karan johar share his father yash johar photo and wrote emotional post
Karan Johar - फोटो : social media
फोटो के साथ करण जौहर लिखते हैं, 'एक बार उन्होंने मुझसे कहा था.. लोगों को लोगों की जरूरत होती है । तुम्हें लोगों के साथ खड़े रहना चाहिए क्योंकि एक समय ऐसा भी आएगा जब तुम्हें भी उनकी जरूरत होगी । मैं कोशिश कर रहा हूं पापा । असफल हो या सफल हो । मैं हमेशा कोशिश करता रहूंगा ।'
karan johar share his father yash johar photo and wrote emotional post
विशाल ददलानी
करण जौहर के इस पोस्ट पर कई सेलेब ने अपने कमेंट किए हैं । विशाल दडलानी ने लिखा, 'तुम उससे कहीं ज्यादा करते हो करण जौहर । तुमने हमारी भी मदद की है । इस बात को हमेशा याद रखना । तुम्हारे साथ हमेशा लोग खड़े रहेंगे । ये सब तुमने उनसे ही सीखा है । उन्हें तुम पर गर्व होगा ।' इसके अलावा एकता कपूर, संजय कपूर, मनीष मल्होत्रा, अदिति राव हैदरी, सोनल चौहान, संजय कपूर और अयान मुखर्जी ने भी करण जौहर के इस पोस्ट पर कमेंट किया।

View this post on Instagram

He said to me once....”people need people...you have to be there for people because one day you will need them to stand by you....” I try papa! I fail...I succeed ....but I always try.....

A post shared by Karan Johar (@karanjohar) on

विज्ञापन
विज्ञापन
karan johar share his father yash johar photo and wrote emotional post
Karan Johar - फोटो : instagram
बता दें कि यश जौहर ने अपने प्रोडक्शन हाउस में शानदार सेट बनवाए । साथ ही अपनी फिल्मों में भारत के कल्चर को भी जिंदा रखा। यश जौहर की आखिरी फिल्म 'कल हो ना हो' थी । इस फिल्म में शाहरुख खान, प्रीति जिंटा और सैफ अली खान ने लीड रोल निभाया था ।  
विज्ञापन
karan johar share his father yash johar photo and wrote emotional post
karan johar - फोटो : file photo
यश जौहर के निधन के बाद करण जौहर ने अपने पिता का प्रोडकशन हाउस संभाला। करण की देख-रेख में कई फिल्में रिलीज हो चुकी हैं और कई पर काम चल रहा है । करण की अगली फिल्म 'तख्त' है । यह एक पीरियड ड्रामा होगी। इस फिल्म में रणवीर सिंह, करीना कपूर, आलिया भट्ट, विक्की कौशल, भूमि पेडनेकर, जाह्नवी कपूर और अनिल कपूर नजर आएंगे । 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed