फराह खान और करण जौहर की दोस्ती से तो सभी वाकिफ हैं। दोनों काफी अच्छे दोस्त हैं और अक्सर सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के साथ तस्वीरें और वीडियो साझा करते नजर आते हैं। करण जौहर ने एक बार फिर सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वह फराह खान के कपड़ों का मजाक उड़ाते नजर आ रहे हैं। मगर, फराह खान ने भी उनकी बोलती बंद करा दी।
Karan Johar Farah Khan: फराह खान का मजाक उड़ाना करण जौहर को पड़ा भारी! सुननी पड़ गई यह बात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करण ने किया कपड़ों पर कमेंट
बता दें कि कि फराह खान और करण जौहर के बीच कमाल की केमिस्ट्री है। एक-दूसरे का मजाक उड़ाने का दोनों कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। एक बार फिर दोनों का जबरदस्त मजाकिया अंदाज देखने को मिला। दरअसल, करण जौहर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर यह वीडियो साझा किया है। इसमें करण जौहर, फराह के ड्रेस का मजाक उड़ाते नजर आ रहे हैं। मगर, बाद में फराह भी करण जौहर की बोलती बंद करती नजर आई हैं।
फराह ने दिया करारा जवाब
वीडियो में देखा जा सकता है कि फराह रेड कलर की ड्रेस में नजर आ रही हैं। करण जौहर ने ब्लैक कलर के कपड़े पहने हुए हैं। उनकी ब्लैक शर्ट पर कई चेहरेनुमा प्रिंट डिजाइन हैं। वीडियो में करण जौहर, फराह से कहते हैं, 'ओह...माई गॉड तुम तो स्टॉप साइन जैसे लग रही हो और यह गले में क्या है मेडल तुम्हारे फैशन के लिए?' इसका फराह खान ने काफी मजेदार जवाब दिया। उन्होंने कहा, 'नहीं यह है तुम्हें 25 साल से दोस्त बनाने के लिए और यह तुम्हारी शर्ट पर इतने चेहरे तुम्हारे हैं न? कुछ सक्सेसफुल लोगों के लिए कुछ अनसक्सेसफुल लोगों के लिए?' इसके बाद करण कहते नजर आते हैं, 'मैं भेदभाव नहीं करता हूं और यह कहना बंद करो, नहीं तो मैं तुमसे बात नहीं करता। करण की बात सुनकर फराह हैरान हो जाती हैं।'
वरुण धवन ने बनाया वीडियो
करण जौहर और फराह खान का यह मजेदार वीडियो दरअसल वरुण धवन ने बनाया है। करण जौहर ने बाकायदा उन्हें इसका क्रेडिट भी दिया है। इस वीडियो पर काफी अच्छे कमेंट्स आ रहे हैं। करण जौहर ने इसे साझा करते हुए लिखा है, 'एक ऐसा रैपिड फायर जिसकी आपको जरूरत नहीं है।'