एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: स्वाति सिंह
Updated Tue, 03 Aug 2021 06:10 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
करण जौहर
- फोटो : Instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड फिल्ममेकर करण जौहर बिग बॉस 15 ओटीटी को लेकर सुर्खियों में हैं। इसके अलावा वह अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल को लेकर जाने जाते हैं। उनके पास कई महंगी कारें हैं। अब उनकी कारों की संख्या में एक और कार का इजाफा हो गया है। दरअसल, करण जौहर ने हाल ही में एक ऑडी ए8 एल (Audi A8 L) कार खरीदी है। कंपनी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया के जरिए करण की नई कार के साथ तस्वीर साझा की है जो अब वायरल हो रही है।
करण ने इस कार का फ्लोरेट सिल्वर कलर चुना है। A8L को एक ही वेरिएंट में बेचा जाता है, जिसे 55 TFS कहा जाता है। जिसकी कीमत बिना किसी कस्टमाइजेशन के 1.57 करोड़ एक्स-शोरूम है, हालांकि अभी यह पता नहीं चल पाया है, कि करण जौहर ने कार का कौन-सा विकल्प चुना है।
2 of 5
करण जौहर
- फोटो : Insatagram- @karanjohar
ऑडी ने जो तस्वीर साझा की है इसमें करण जौहर अपनी नई कार ऑडी A8L के साथ खड़े हैं। इस कार की कीमत 1.58 करोड़ रुपये है। तस्वीर साझा करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'जब एवॉल्युशन की मुलाकात परफॉर्मेंस से हो जाए। ऑडी एक्सपीरियंस से रूबरू होने के लिए करण जौहर आपका स्वागत है। इस तस्वीर में करण के साथ ऑडी इंडिया के हेड बलबीर सिंह ढिल्लों भी नजर आ रहे हैं। कई सारे फैंस इस दौरान करण जौहर को बधाई दे रहे हैं।
3 of 5
करण जौहर
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि इस कार में टर्बोचार्ज्ड V6 इंजन का इस्तेमाल किया गया है, इसकी इंजन क्षमता 3.0-लीटर की है। ईंधन की बचत को बढ़ावा देने के लिए इंजन को डायरेक्ट इंजेक्शन और माइल्ड-हाइब्रिड तकनीक भी दी गई है। गौरतलब है कि यह इंजन 340 पीएस की पावर और 500 एनएम का पीक टॉर्क आउटपुट देता है। वहीं बतौर गियरबॉक्स इसमें 8-स्पीड टिपट्रॉनिक ऑटोमैटिक विकल्प दिया गया है। जो क्वाट्रो परमानेंट ऑल-व्हील-ड्राइव सिस्टम के माध्यम से सभी चार पहियों को पॉवर देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
करण जौहर
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
इस कार के फीचर्स की बात करें तो इसमें सीट वेंटिलेशन, मसाज फंक्शन, मेमोरी के साथ इलेक्ट्रिक एडजस्टमेंट और हीटेड फंक्शन भी है। वहीं रियर में बैठने वालों के लिए, ऑडी सेंटर कंसोल के साथ दो अलग-अलग सीटों की पेशकश करती है। जिसमें आप आराम के लिए एक रियर फ्रिज, रियर टेबल और फुटरेस्ट भी प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
5 of 5
करण जौहर
- फोटो : Instagram Post
बता दें कि ओटीटी पर रिलीज होने वाले बिग बॉस को सलमान खान नहीं बल्कि करण जौहर होस्ट करेंगे। करण ने इस बारे में बातचीत करते हुए कहा, ‘मैं और मेरी मां दोनों बिग बॉस के बहुत बड़े प्रशंसक हैं। हम एक दिन के लिए भी इसे मिस नहीं करते। एक दर्शक के रूप में कहूं तो इस शो में बहुत ड्रामा देखने को मिलता है। मैं शो की मेजबानी करना हमेशा पसंद करता हूं’।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।