फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पोर्नोग्राफी मामला: गहना वशिष्ठ को कोर्ट से राहत नहीं, एडल्ट वीडियो शूट करते हुए हुई थीं गिरफ्तार

Tue, 03 Aug 2021 05:03 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Tue, 03 Aug 2021 05:03 PM IST
विज्ञापन
Pornography case: No interim relief for Gehana Vasisth by Mumbai Sessions court
गहना वशिष्ठ (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook
राज कुंद्रा इन दिनों अश्लील फिल्में बनाने के आरोप में बुरी तरह फंसते जा रहे हैं। आए दिन मामले में नई कड़ियां जुड़ रही हैं। वहीं पोर्नोग्राफी मामले में राज कुंद्रा तो जेल में हैं ही, वहीं उनके सहयोगियों की मुश्किलें भी बढ़ती जा रही हैं। इस पूरे मामले में गहना वशिष्ठ लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। गहना ने अब तक इस मामले में कई अहम खुलासे किए हैं। बीते दिनों गहना ने बताया था कि राज अपनी साली शमिता शेट्टी को लेकर एक फिल्म बनाने वाले थे। वहीं, अब पॉर्न फिल्म से जुड़े मामले में मुंबई की सेशन कोर्ट ने अभिनेत्री गहना वशिष्ठ को राहत नहीं दी है। इस मामले की अगली सुनवाई  छह अगस्त को होगी।

 

 
Pornography case: No interim relief for Gehana Vasisth by Mumbai Sessions court
गहना वशिष्ठ, राज कुंद्रा - फोटो : सोशल मीडिया
बीते दिनों एक इंटरव्यू में गहना ने बताया था कि किस तरह से पुलिस ने उनपर दबाव बनाया था कि वो इस मामले में राज कुंद्रा समेत एकता कपूर का नाम भी लें। इतना ही नहीं, गहना ने तो यह तक कह दिया कि पुलिस ने उनसे इस मामले में उन्हें गिरफ्तारी से बचाने के लिए 15 लाख रुपये तक की रिश्वत भी मांगी थी। इसके अलावा भी गहना ने कई बातें बताई हैं।
 
Pornography case: No interim relief for Gehana Vasisth by Mumbai Sessions court
राज कुंद्रा, गहना वशिष्ठ - फोटो : सोशल मीडिया

गहना ने मुंबई पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार नहीं करने के लिए 15 लाख रुपए मांगे थे। गहना के अनुसार, पुलिस वालों ने उनसे कहा था कि अगर वो उन्हें पैसे देंगी तब वो उन्हें गिरफ्तार नहीं करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Pornography case: No interim relief for Gehana Vasisth by Mumbai Sessions court
राज कुंद्रा, गहना वशिष्ठ - फोटो : सोशल मीडिया

गहना वशिष्ठ ने आगे कहा, 'मैंने पुलिस वालों को पैसे देने से मना कर दिया क्योंकि मैंने सोचा कि जब मैंने कुछ भी गलत नहीं किया है तो मैं क्यों डरूं। जिन वीडियो में मैने काम किया वो बोल्ड कंटेंट जरूर था लेकिन अश्लील नहीं। तब से मैं इस बात को मानती हूं कि राज कुंद्रा और मैंने कुछ भी गलत नहीं किया है।' गहना वशिष्ठ का यह भी आरोप है कि पुलिस ने उन्हें अपनी बात नहीं मानने पर अंजाम भुगतने की धमकी भी दी थी।

विज्ञापन
Pornography case: No interim relief for Gehana Vasisth by Mumbai Sessions court
गहना वशिष्ठ - फोटो : Instagram
बता दें, पोर्न वीडियो शूट मामले में खुद गहना वशिष्ठ को भी गिरफ्तार किया गया था, जिसके 5 महीने बाद 19 जून को गंभीर रूप से बीमार पड़ने के बाद उन्हें भायखला जेल से बेल पर रिहा किया गया। फरवरी में क्राइम ब्रांच की प्रॉपर्टी सेल की हिरासत में मौजूद गहना वशिष्ठ और उनके रैकेट को मड आइलैंड में स्थित एक बंगले से रेड पड़ने के दौरान गिरफ्तार किया गया था। गहना को पिछली दो एफआईआर पर जमानत मिली है और मुंबई पुलिस ने पिछले हफ्ते एक नई एफआईआर में उनका नाम शामिल किया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed